Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand:TSPC के उग्रवादियों ने उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में की गोलीबारी, फूंक दिये बीजीआर कंपनी के दो वाहन, काम नहीं करने की दी चेतावनी
    Breaking News

    Jharkhand:TSPC के उग्रवादियों ने उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में की गोलीबारी, फूंक दिये बीजीआर कंपनी के दो वाहन, काम नहीं करने की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने हजारीबाग जिले के केरेडारी में रविवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया. उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया. इस घटना में एक युवक घायल हो गया है. वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र बरामद हुआ है। पत्र में एनटीपीसी, सीसीएल, एलएंडटी और डीओ होल्डर कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि वे संगठन से संपर्क किए बिना किसी भी प्रकार का कार्य शुरू न करें. पत्र में संगठन ने भविष्य में बड़ी वारदात की धमकी भी दी है.

    उग्रवादियों ने छोड़े गए पत्र में यह लिखा

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    उग्रवादियों द्वारा छोड़े गए पत्र में टीएसपीसी ने दावा किया है कि संगठन आम जनता और आदिवासियों के हित में काम कर रहा है. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह उग्रवाद के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों और आदिवासियों पर अत्याचार कर रही है. पत्र में संगठन ने खुद को जनता का हितैषी बताया है और कहा है कि उनकी गतिविधियां शोषण के खिलाफ हैं. घटना के बाद केरेडारी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और कोल परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी भी असमंजस की स्थिति में हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    burnt two vehicles of BGR company Jharkhand: TSPC militants opened fire at KD coal project warned not to work
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group