Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Covid-19 : कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,000 से अधिक हुई, 24 घंटे में 5 की मौत,  झारखंड में 9 केस, मास्क हुआ अनिवार्य, टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश
    Breaking News

    Covid-19 : कोरोना संक्रमितों की संख्या 4,000 से अधिक हुई, 24 घंटे में 5 की मौत,  झारखंड में 9 केस, मास्क हुआ अनिवार्य, टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश

    News DeskBy News DeskJune 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Ranchi.भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 4,000 से अधिक हो गई है, जिसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है. इधर झारखंड में भी अब कोरोना पैर पसार रहा है. राज्य में अब तक कुल 9 कोरोना संक्रमित पाये गये है. इसमें सबसे अधिक पॉजिटिव मामले राजधानी रांची से सामने आये है. रांची में कुल 4 कोरोना संक्रमित है. हालांकि राज्य में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है.  स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. राज्य में रैंडम टेस्टिंग, निगरानी और अस्पतालों में विशेष सतर्कता के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. राज्य में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले के बीच राज्य स्तर से रैंडम टेस्टिंग और निगरानी शुरू कर दी गयी है. इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया गया है. झारखंड में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की ओर से सभी जिलों के डीसी-सीएस के लिए निर्देश जारी किया गया है.
    पांच मरीजों की मौत की सूचना
    केरल के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में शामिल हैं. देश में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,026 दर्ज की गई और संक्रमण से पांच मरीजों की मौत की सूचना है. इस साल जनवरी के बाद से देश में कोविड-19 से अब तक 37 लोगों के मरने की सूचना है. देश में 22 मई को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 257 थी और 31 मई तक यह संख्या बढ़कर 3,395 हो गई और इसके बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,026 हो गई.
    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक मरीज की मौत हुई है और महाराष्ट्र में दो मरीजों के मरने की सूचना है. आधिकारिक सूत्रों ने 31 मई को बताया था कि भारत में कोविड-19 की स्थिति की करीब से निगरानी की जा रही है.
    वायरस के ‘ओमीक्रोन’ का नया स्वरूप 
    भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने सोमवार को कहा कि पश्चिम और दक्षिण भारत में वायरस के नमूनों के जीनोम अनुक्रमण से पता चला है कि वर्तमान में वायरस के जिस स्वरूप के कारण मामलों में वृद्धि हुई है वह गंभीर नहीं है तथा यह वायरस के ‘ओमीक्रोन’ का नया स्वरूप है. उन्होंने कहा कि वायरस के जिन चार नए स्वरूपों का पता चला है वे — एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 और एनबी.1.8.1 हैं। ये सभी ओमीक्रोन स्वरूप से उत्पन्न हुए हैं। वायरस के एलएफ.7, एक्सएफजी, जेएन.1 स्वरूप से संक्रमण के मामले अधिक हैं. डॉ. बहल ने कहा, ‘‘हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं. इस वक्त हमें निगरानी रखने के साथ ही सतर्कता बरतनी चाहिए. हालांकि, चिंता की कोई बात नहीं है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 5 deaths in 24 hours 9 cases in Jharkhand Covid-19: Number of corona infected people exceeded 4 instructions to increase testing masks made mandatory
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप सफल, 240 में से 203 अभ्यर्थियों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दूधकुंडी बना मिसाल, सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group