Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची लापुंग पुलिस, गांववालों ने कर दिया हमला, झड़प में थानेदार के सिर में चोट, कई पुलिसकर्मी जख्मी, दो लोगों को भी लगी गोली
    Breaking News

    Jharkhand: जमीनी विवाद सुलझाने पहुंची लापुंग पुलिस, गांववालों ने कर दिया हमला, झड़प में थानेदार के सिर में चोट, कई पुलिसकर्मी जख्मी, दो लोगों को भी लगी गोली

    News DeskBy News DeskJune 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में एक जमीनी विवाद के दौरान पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस टीम एक विवाद सुलझाने पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. कोयनारा में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर पड़हा समाज की बैठक चल रही थी. इसी दौरान ग्रामीणों और लापुंग थाना की पुलिस टीम के बीच झड़प हो गयी.

    इसमें लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव, सिपाही पुनई उरांव और लालू लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गये. उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी है. झड़प के बीच आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से फायरिंग की गयी, जिसमें जातालोया कुसुम टोली निवासी जतरू मुंडा और कोयनारा निवासी धीरजा देवी घायल हो गये. जतरू को पैर, पेट व जांघ में, जबकि धीरजा के हाथ में गोली लगी है. दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. वहीं, थाना प्रभारी को रांची स्थित राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    घटना की सूचना पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, डीएसपी अशोक राम समेत इटकी, बेड़ो, नरकोपी व शस्त्र बल के अतिरिक्त पुलिस बल व महिला जवान लापुंग थाना पहुंचे. शाम 5:00 बजे सभी अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया. फिलहाल पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    उक्त घटना में लापुंग गांव के पड़हा समाज के अलावा छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के पड़हा समाज के लोगों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है. गौरतलब है कि शनिवार रात बेड़ो थाना में भी पड़हा समाज के लोगों ने थाने में तोड़फोड़ की थी. मामले में 34 नामजद सहित 500 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें मध्य प्रदेश के पड़हा समाज के नेता शिवम तिकराम ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था. वे लोग यहां तीन दिवसीय पड़हा मेला में शामिल होने आये थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Lapung police reached to resolve land dispute several policemen injured SHO got head injury in clash two people also got shot villagers attacked
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group