


Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन के पास मंगलवार को युवक खुलेआम चापड़ लेकर सड़कों पर घूमते दिखा. वह नशे की हालत में था. मामले की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और युवक को पकड़कर यातायात पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान गम्हरिया निवासी रोहन कर्मकार के रूप में हुई है.
पूछताछ में रोहन ने बताया कि वह साकची आया था, जहां से वह बर्मामाइंस स्थित अपने एक दोस्त के घर गया. उसी दौरान उसने साकची से एक चापड़ खरीदा. उसका दावा है कि उसने यह चापड़ घर पर चिकन काटने के लिए लिया है. स्टेशन से वह पैदल आदित्यपुर की ओर जा रहा था.
यातायात पुलिस ने तुरंत बागबेड़ा थाना को सूचित किया. फिलहाल युवक को बागबेड़ा पुलिस के हवाले कर दिया गया है.



