Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बकरीद : प्रशासन की बैठक में उठा पानी, बिजली, सफाई की समस्या और असामाजित तत्वों पर एक्शन का मुद्दा
    Breaking News

    बकरीद : प्रशासन की बैठक में उठा पानी, बिजली, सफाई की समस्या और असामाजित तत्वों पर एक्शन का मुद्दा

    News DeskBy News DeskJune 4, 2025Updated:June 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Untitled design - 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईद उल अज़हा को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बुलायी बैठक

    जमशेदपुर. ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग की अपील की. इस दौरान शांति समिति सदस्यों का पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, असामाजित तत्वों पर कार्रवाई संबंधी शिकायत एवं सुझावों को सुना गया तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया . जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अपील किया कि जिलेवासी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाये जा रहे हैं . नागरिक समस्याओ और सामाजिक समस्याओं को लेकर प्रशासन संवेदनशील है. नगर निकाय पदाधिकारियों को शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पेयजल विभाग को क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था समुचित रखने व विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा आवश्यकतानुसार स्ट्रीट लाईट व हाईमास्ट लाईट की मरम्मती का निर्देश दिया गया .

    सांप्रदायिक सौहार्द्र का मिसाल पेश करें, विधि व्यवस्था के संधारण में शांति समिति की भूमिका महत्वपूर्ण

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह नहीं फैलायें. सोशल मीडिया पर डेडिकेटेड टीम द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है. उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, कोई आपत्तिजनक या भ्रामक सूचना प्राप्त होती है तो प्रशासन से पुष्टि जरूर करा लें . उन्होने प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए. उन्होने नागरिक सेवा प्रदाता विभाग एवं एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का समयबद्ध निवारण करें ताकि नागरिकों को असुविधा नहीं हो. उन्होने शांति समिति सदस्यों के भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी प्रशासन के लिए फोर्स मल्टीप्लायर का कार्य करते हैं, अपने-अपने क्षेत्र में दायित्वों का अच्छे से निर्वह्न करें तथा प्रशासन का सहयोग करें. पूर्वी सिंहभूम जिला की समृद्ध संस्कृति और सांप्रदायिक सौहार्द्र को बरकरार रखें .

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम, अतिरिक्त फोर्स की होगी तैनाती

    वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी . साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की भी मांग की गई है. उन्होने सभी डीएसपी एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए धार्मिक स्थलों में निगरानी रखे जाने का निर्देश दिया . सोशल मीडिया का सजगता से उपयोग पर बल देते हुए कहा कि विशेषकर युवाओं को इसके जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग को लेकर जागरूक करें. संदिग्ध गतिविधियों, वस्तुओ आदि की सूचना स्थानीय थाना को दें . असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रींमती शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीपीओ घाटशिला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सभी बीडीओ, सीओ, नगरीय निकाय के पदाधिकारी, डीएसपी, थाना प्रभारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे .

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bakrid: The issue of water cleanliness and action against antisocial elements was raised in the administration meeting electricity
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group