Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Karnataka RCB Rampage: बेंगलुरु में भगदड़ में 11 की मौत, 33 अन्य घायल, आरसीबी की जीत के जश्न मनाने भारी संख्या में पहुंचे थे क्रिकेटप्रेमी
    Breaking News

    Karnataka RCB Rampage: बेंगलुरु में भगदड़ में 11 की मौत, 33 अन्य घायल, आरसीबी की जीत के जश्न मनाने भारी संख्या में पहुंचे थे क्रिकेटप्रेमी

    News DeskBy News DeskJune 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bengaluru. बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी. 33 घायल हो गये. सभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां जुटे थे. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 33 घायल हो गये. घायलों को शिवाजीनगर के बॉरिंग एवं लेडी कर्जन अस्पताल तथा स्थानीय वैदेही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    पहले, वैदेही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया था, ‘‘कुल सोलह लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से चार मृत थे। जान गंवाने वालों में तीन पुरुष और एक महिला है. उनकी उम्र 20-30 वर्ष के बीच है. शेष 12 घायलों की हालत स्थिर है. उन्होंने बताया कि मौत का कारण दम घुटना हो सकता है.वैसे, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) द्वारा आरसीबी टीम के लिए स्टेडियम में आयोजित विशेष सम्मान समारोह से पहले पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति पर काबू पाने के लिए के लिए हल्का बल प्रयोग किया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशंसक सम्मान समारोह स्थल पर उमड़ पड़े. सामने आये वीडियो/तस्वीरों में पुलिस घायलों और बेहोश हुए लोगों को एंबुलेंस से पास के अस्पतालों में ले जाती दिख रही है इन वीडियो/तस्वीरों में कुछ ऐसे लोग नजर आ रहे हैं जो बेहोशी की हालत में थे और आसपास के लोगों द्वारा उन्हें ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर)’ दिया जा रहा था.

     

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि एक ही समय पर बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम में घुसने की कोशिश कर रहे थे. बेंगलुरु पुलिस ने यातायात के बारे में सलाह (परामर्श) दी थी कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में केवल वैध टिकट और पास-धारक लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी. पुलिस ने इस परामर्श में कहा था, ‘चूंकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास सीमित पार्किंग सुविधा उपलब्ध है, इसलिए कार्यक्रम में भाग लेने वालों को सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी जाती है. जनता से सहयोग करने का अनुरोध किया जाता है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    33 injured in stampede in Bengaluru cricket fans had arrived in large numbers to celebrate RCB's victory Karnataka RCB Rampage: 11 killed
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group