Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Tata Group की TAC भारत में बनायेगी राफेल लड़ाकू विमान का ढांचा, फ्रांस की विमान निर्माण कंपनी दसॉ एविएशन से किया करार
Breaking News

Tata Group की TAC भारत में बनायेगी राफेल लड़ाकू विमान का ढांचा, फ्रांस की विमान निर्माण कंपनी दसॉ एविएशन से किया करार

News DeskBy News DeskJune 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. फ्रांस की विमान निर्माण कंपनी दसॉ एविएशन ने भारत में राफेल लड़ाकू विमान का ढांचा (फ्यूजलाज) बनाने के लिए बृहस्पतिवार को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड से समझौता करने की घोषणा की. दोनों कपंनियों के बीच हुए करार के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लड़ाकू विमान के प्रमुख ढांचे का उत्पादन करने के लिए हैदराबाद में एक अत्याधुनिक उत्पादन केंद्र की स्थापना करेगी. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) ने कहा कि हैदराबाद में स्थापित होने वाल फैक्टरी में राफेल के पहले ढांचे का निर्माण वर्ष 2028 में होने की संभावना है और उत्पादन केंद्र से प्रति माह दो पूर्ण ढांचों की आपूर्ति होने की उम्मीद है.

टीएएसएल ने कहा कि वह हैदराबाद में राफेल के प्रमुख संरचनात्मक खंडों के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक उत्पादन सुविधा स्थापित करेगी, जिसमें पिछले हिस्से का ढांचा, पूरा पिछला भाग, बीच का हिस्सा और अगला हिस्सा शामिल हैं. टीएएसएल ने कहा कि उसने भारत में राफेल लड़ाकू विमान के ढांचे के निर्माण के लिए दसॉ एविएशन के साथ चार उत्पादन हस्तांतरण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. उसने कहा कि यह देश की एयरोस्पेस विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को समर्थन देने की दिशा में एक ‘‘अहम कदम’’ है.

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

दसॉ एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा, ‘‘पहली बार राफेल के धड़ का उत्पादन फ्रांस के बाहर किया जाएगा. यह भारत में हमारी आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय एयरोस्पेस उद्योग में प्रमुख कंपनियों में से एक, टीएएसएल सहित हमारे स्थानीय भागीदारों के विस्तार के कारण, यह आपूर्ति श्रृंखला राफेल के सफल विस्तार में योगदान देगी और हमारे समर्थन से हमारी गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता आवश्यकताओं को पूरा करेगी.’’

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

टीएएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सुकरन सिंह ने कहा कि यह साझेदारी भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र में एक अहम कदम है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील के ठेका कर्मचारियों को अब एक क्लिक पर मिलेगी वेतन पर्ची, PF-ESIC और सरकारी योजनाओं की जानकारी, ‘श्रम लाभ’ प्लेटफॉर्म शुरू

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: पटमदा में कुष्ठ जागरूकता अभियान के दौरान 23 संदिग्ध मरीजों की जांच, एक नए रोगी की पुष्टि, मुफ्त इलाज शुरू

October 14, 2026

RAILWAY NEWS: दुर्गापूजा पर चेन्नई, तांबरम और केरल से बंगाल के लिए चलेंगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और टाइम-टेबल

October 14, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: रेल कर्मचारी की मौत के बाद पत्नी को मिले ₹1.10 करोड़, SBI रेलवे सैलरी पैकेज के तहत बीमा राशि का भुगतान

October 14, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक, स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं दुर्गापूजा को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

October 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group