Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जमशेदपुर में लूट, छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7अपराधी नीलडीह से गिरफ्तार
    Breaking News

    Jamshedpur: जमशेदपुर में लूट, छिनतई की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7अपराधी नीलडीह से गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरोह का सरगना धनबाद निवासी माइकल मोर्बिन डांस उर्फ पीयूष सिंह है. उसके साथ गिरफ्तार अन्य सदस्यों में गोलमुरी निवासी हरपाल सिंह उर्फ गबरू, राहुल रजक, परमजीत सिंह, गुरजीत सिंह उर्फ विशाल, सिदगोड़ा निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी और मनप्रीत सिंह शामिल हैं.

    पुलिस के अनुसार, यह गिरोह जमशेदपुर के अलावा धनबाद, दिल्ली और अन्य शहरों में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है. गिरोह के सदस्यों से हथियार, गोली, डिफेंस स्प्रे, चापड़, लोहे का रॉड और घटनाओं में प्रयुक्त एक कार भी बरामद की गयी है. शनिवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नीलडीह के पास छापेमारी की गयी, जहां गिरोह किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा था. छापेमारी के दौरान सातों आरोपियों को पकड़ा गया.

    Jamshedpur News ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    पुलिस ने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. पुलिस ने बताया कि सिदगोड़ा गृह लूट कांड में हरपाल सिंह, हरप्रीत, राहुल रजक, मनप्रीत ने अंजाम दिया था. वहीं सिदगोड़ा और टेल्को में हुई छिनतई मामले में पीयूष सिंह, हरपाल,हरप्रीत और मनप्रीत शामिल था. सिटी एसपी ने बताया कि हरप्रीत सिंह चोरी या लूटे गये माेबाइल या गहने की बिक्री को लेकर ग्राहक भी उपलब्ध कराता था. उसने सिदगोड़ा के एक सोना कारोबारी का नाम भी पुलिस को बताया है. जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS: खासमहल दुर्गा पूजा मैदान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की थीम पर मना 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डीसी राजीव रंजन बने मुख्य अतिथि

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: 7 criminals of interstate gang involved in robbery snatching incidents in Jamshedpur arrested from Neeldih
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News ;अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: खासमहल दुर्गा पूजा मैदान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ की थीम पर मना 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डीसी राजीव रंजन बने मुख्य अतिथि

    June 21, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर के 28 मंडलों में भाजपा ने मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, अर्जुन मुंडा व विद्युत महतो समेत कई नेताओं ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में भव्य तरीके से मना योग दिवस, मनमोहक ‘योग नृत्य’ ने मोहा सबका मन

    June 21, 2026

    Seraikella-kharsawan:राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

    June 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group