Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में 15 के बाद मानसून के दस्तक देने की संभावना, अभी गर्मी का अहसास जारी
    Breaking News

    झारखंड में 15 के बाद मानसून के दस्तक देने की संभावना, अभी गर्मी का अहसास जारी

    News DeskBy News DeskJune 8, 2025Updated:June 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • Monsoon: झारखंड में मानसून का आगमन 15 जून तक आने की संभावना, पश्चिमी हवाओं के कारण हो रही देरी 

    रांची. झारखंड में 15 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. 10 जून के बाद राज्य में मौसम में परिवर्तन आएगा.  यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को दी. उन्होंने बताया कि झारखंड में मानसून देर से पहुंचेगा. अभी राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी. उन्होंने बताया कि तापमान में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

    वहीं, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा. इससे प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश जामताड़ा जिले के नारायणपुर में 40.6 मिमी रिकॉर्ड किया गया. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.2 चाईबासा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री धनबाद में रिकॉर्ड किया गया.

    रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री, जमशेदपुर में 37.2, डालटेनगंज में 39.0, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

    झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून के जून के मध्य में पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि 10 जून के बाद मानसून की प्रगति में तेजी आने की संभावना है.

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    इस साल मानसून ने तय समय से एक सप्ताह पहले 24 मई को केरल में दस्तक दी. आम तौर पर, दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक जून तक केरल में दस्तक देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में पहुंच जाता है. झारखंड में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 10 जून है. हालांकि, मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 2010 से झारखंड में मानसून का आगमन 12 जून से 25 जून के बीच हो रहा है.
    भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में 12 जून से पहले मानसून के पहुंचने की संभावना नहीं है. अगर स्थिति अनुकूल रही तो जून के मध्य तक इसके पहुंचने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि झारखंड में फिलहाल पश्चिमी हवा चल रही है.

    आनंद ने कहा कि जब तक यह पूर्वी हवा में नहीं बदल जाती और नमी लेकर नहीं आती, तब तक राज्य में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है. राज्य में 10 जून के बाद पूर्वी हवा चलने की संभावना है जो मानसून की प्रगति में मदद कर सकता है. मई के आखिरी सप्ताह में बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक तंत्र बांग्लादेश के रास्ते देश के पूर्वोत्तर भागों की ओर बढ़ गया.

    आनंद ने कहा, अगर यह इस क्षेत्र की ओर बढ़ जाता तो मानसून झारखंड में पहले आ सकता था. आईएमडी के अनुसार, एक जून से सात जून तक झारखंड में बारिश सामान्य रही है। इस अवधि के दौरान राज्य में 19.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले 19.2 मिलीमीटर बारिश हुई.

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    आईएमडी द्वारा आधिकारिक तौर पर एक जून से 30 सितंबर तक की बारिश को मानसून की बारिश माना जाता है. आनंद ने कहा कि राज्य में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण किसानों के लिए धान की पौध तैयार करने के लिए स्थिति अनुकूल है. झारखंड में पिछले मानसून में सामान्य बारिश हुई थी. पिछले साल एक जून से 30 सितंबर तक राज्य में 1011.6 मिलीमीटर बारिश हुई थी। झारखंड सरकार ने 2023 में 17 जिलों के 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया था, जबकि 2022 में मानसून के पहले दो महीनों जून और जुलाई में कम बारिश के कारण राज्य के 260 प्रखंडों में से 226 को सूखाग्रस्त घोषित किया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Monsoon is expected to reach Jharkhand after 15th
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group