Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: ट्रैफिक पुलिस के दुर्व्यवहार की घटना को लेकर एसएसपी से मिला भाजयुमो, ई-चालान लागू करने समेत दिये कई सुझाव
    Breaking News

    Jamshedpur: ट्रैफिक पुलिस के दुर्व्यवहार की घटना को लेकर एसएसपी से मिला भाजयुमो, ई-चालान लागू करने समेत दिये कई सुझाव

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भाजयुमो ने यातायात पुलिस कर्मियों के व्यवहार में सुधार की मांग एसएसपी से की है. महानगर उपाध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा है कि शहर में यातायात पुलिस का वाहन चालकों के प्रति व्यवहार अत्यंत चिंताजनक है और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है. शशांक शेखर ने सोमवार को लिखे अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रविवार को सिदगोड़ा में हुई जांच का वायरल वीडियो इस बात को दर्शाता है कि नागरिकों को धूप में खड़ा कर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और उनसे गलत उगाही की जाती है.

    उन्होंने कहा कि वाहन की चाबी छीनने और वाहनों का पीछा करने की घटनाएं दुर्घटनाओं का कारण भी बन रही हैं उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि यातायात पुलिस कर्मियों को नागरिक-अनुकूल और पेशेवर व्यवहार पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाए. साथ ही, भ्रष्टाचार की गुंजाइश को कम करने के लिए ई-चालान प्रणाली लागू करने का भी सुझाव दिया. इसके अलावा, यातायात जांच के लिए एक स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) स्थापित करने की भी मांग की गई है.

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    शशांक शेखर ने कहा कि लोगों को सड़क पर खड़ा करके परेशान करने के बजाय, ई-चालान भेजना अधिक पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त होगा. इससे प्रक्रिया अधिक सुगम और नागरिकों के लिए सुविधाजनक होगी. उन्होंने आशा जताई कि प्रशासन इन मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस कर्मियों के व्यवहार में आवश्यक सुधार करेगा ताकि आम नागरिकों को इनकी कार्यप्रणाली का कोपभाजन न बनना पड़े.

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gave many suggestions including implementation of e-challan Jamshedpur: BJYM met SSP regarding the incident of misbehavior of traffic police
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group