Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Equity Mutual Fund में निवेश मई में 13 महीने के निचले स्तर पर 19,013 करोड़ पर आया, SIP रहा मजबूत, मई में रिकॉर्ड 26,688 करोड़ रुपये का हुआ निवेश, जानें वजह?
    Breaking News

    Equity Mutual Fund में निवेश मई में 13 महीने के निचले स्तर पर 19,013 करोड़ पर आया, SIP रहा मजबूत, मई में रिकॉर्ड 26,688 करोड़ रुपये का हुआ निवेश, जानें वजह?

    News DeskBy News DeskJune 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. इक्विटी म्यूचुअल फंड (एमएफ) में निवेश मई में 13 महीने के निचले स्तर 19,013 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान लार्ज-कैप, मिड-कैप और स्मॉल-कैप से जुड़े कोष में कम निवेश आया जिसका मुख्य कारण निवेशकों की मुनाफावसूली रही. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी फंड में लगातार पांचवे महीने निवेश में गिरावट दर्ज की गयी. मई में यह करीब 22 प्रतिशत घटकर 19,013 करोड़ रुपये रह गया, जो अप्रैल में 24,269 करोड़ रुपये रहा था. हालांकि, लगातार 51वें महीने म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध प्रवाह सकारात्मक बना रहा है जो निवेशकों के निरंतर विश्वास को दर्शाता है.

    इसके अलावा, व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) का योगदान भी मजबूत रहा और इसमें मई में रिकॉर्ड 26,688 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. अप्रैल में यह 26,632 करोड़ रुपये से अधिक रहा था. कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में मई में 29,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ, जबकि अप्रैल में 2.77 लाख करोड़ का निवेश हुआ था.

    आंकड़ों के अनुसार, इस निवेश से उद्योग की प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति मई में 72Equity Mutual Fund में निवेश मई में 13 महीने के निचले स्तर पर 19,013 करोड़ पर आया, SIP रहा मजबूत, मई में रिकॉर्ड 26,688 करोड़ रुपये का हुआ निवेश, जानें वजह?.2 लाख करोड़ रुपये रही जो अप्रैल के अंत में 70 लाख करोड़ रुपये थी. आंकड़ों के अनुसार, इक्विटी म्यूचुअल फंड में मई में 19,013 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. यह अप्रैल 2024 के बाद से सबसे कम है जब 18,917 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था. इसमें अप्रैल में 24,269 करोड़ रुपये, मार्च में 25,082 करोड़ रुपये , फरवरी के 29,303 करोड़ रुपये, जनवरी के 39,688 करोड़ रुपये और दिसंबर के 41,156 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था.

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    इक्विटी फंड श्रेणियों में, फ्लेक्सी कैप फंड में मई में सबसे अधिक 3,841 करोड़ रुपये का निवेश हुआ हालांकि, इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाओं से 678 करोड़ रुपये की निकासी हुई. इसके अलावा, वैल्यू फंड और डिविडेंड यील्ड फंड से क्रमशः 92 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपये की निकासी हुई.

    मई में लार्ज-कैप फंड में 1,250 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, जो अप्रैल में 2,671 करोड़ रुपये था. मई में मिड-कैप फंड में निवेश घटकर 2,808 करोड़ रुपये रह गया, जबकि अप्रैल में यह 3,313 करोड़ रुपये था.

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    इसी तरह, स्मॉल-कैप फंड ने मई में 3,214 करोड़ रुपये आकर्षित किए, जो अप्रैल के 3,999 करोड़ रुपये से कम है. इक्विटी के अलावा, गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में मई में 292 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया. इसमें अप्रैल में करीब छह करोड़ रुपये की निकासी दर्ज की गई थी.

    दूसरी ओर, बॉन्ड या प्रतिभूतियों में अप्रैल में 2.2 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने के बाद समीक्षाधीन महीने में 15,908 करोड़ रुपये की निकासी हुई.कॉरपोरेट बॉण्ड फंड एकमात्र ऐसी श्रेणी थी जिसमें शुद्ध प्रवाह में बड़ी उछाल देखी गई, क्योंकि निवेशकों ने नीति घोषणा से पहले खुद को तैयार कर लिया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    013 crore in May 688 crore in May Investment in Equity Mutual Fund fell to a 13-month low of Rs 19 know the reason record investment of Rs 26 SIP remained strong
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group