


Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा सामने आया. यहां सर्किट हॉउस के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गईं, वहीं एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे गंभीर अवस्था मे टीएमएच अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.
दोनों एक ही बाइक पर सोनारी से साकची की ओर जा रहें थे, मृतक की पहचान सुरजन पासवान के रूप में हुई है. उसके पिता शिवसागर पासवान ने बताया कि सुबह 11:00 बजे घर से साकची की ओर अपने दोस्त शिव कर्मकार के साथ बाइक पर सवार होकर निकला था. सुरजन गैराज में काम करता था. गंभीर रूप से घायल उसके दोस्त शिव कर्मकार का इलाज टीएमएच में चल रहा है.



