Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: चलती ट्रेन से गिरकर महिला की मौत दुर्घटना नहीं, पति ने की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
    Breaking News

    Jharkhand: चलती ट्रेन से गिरकर महिला की मौत दुर्घटना नहीं, पति ने की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. लातेहार जिले के टोरी-चेतर स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर हुई 24 वर्षीय महिला यात्री की मौत कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि उसके पति ने उसकी हत्या की थी. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि हत्या के आरोपी पति की पहचान महादेव सिंह के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

    चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार को लातेहार जिले के टोरी-चेतर स्टेशन के पास जूही देवी का शव बरामद किया. उन्होंने बताया कि महादेव ने अपने गृह जिले गढ़वा के धुरकी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और दावा किया था कि उसकी पत्नी दुर्घटनावश ट्रेन से गिर गई थी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सिंह के मुताबिक, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मामला जिला पुलिस को सौंप दिया. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान महादेव ने स्वीकार किया कि उसने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    सिंह के अनुसार, महादेव ने पुलिस को बताया कि हत्या का कारण पारिवारिक विवाद था. उन्होंने बताया कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    husband murdered her Jharkhand: Woman's death after falling from a moving train was not an accident police arrested the accused
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group