


Ranchi : झारखंड और बिहार में सोना-चांदी के दाम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है. अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह जानकारी अहम है. आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में आज के रेट क्या हैं.
झारखंड में सोना-चांदी के रेट
रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 95,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 99,750 रुपये है. कल के मुकाबले 24 कैरेट सोने में 260 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चांदी की कीमत आज 1,20,000 रुपये प्रति किलो है, जो कल भी यही थी.
बोकारो में 22 कैरेट सोना 95,000 रुपये, 24 कैरेट 99,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,05,000 रुपये प्रति किलो है.
जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना 92,950 रुपये, 24 कैरेट 101,470 रुपये और चांदी 1,07,000 रुपये प्रति किलो मिल रही है.
देवघर में 22 कैरेट सोना 91,960 रुपये, 24 कैरेट 100,320 रुपये और चांदी 106,750 रुपये प्रति किलो है.
बिहार में सोना-चांदी के रेट
राजधानी पटना में 24 कैरेट सोना 100,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. कल यह 100,000 रुपये था. जीएसटी जोड़ने पर कीमत 103,206 रुपये हो जाती है. 22 कैरेट सोना 93,200 रुपये और 18 कैरेट 76,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
चांदी का रेट 107,000 रुपये प्रति किलो है, जो जीएसटी के साथ बढ़कर 110,210 रुपये प्रति किलो हो जाएगा.



