Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»RAILWAY JOB: देश के सभी 17 रेलवे जोन में रिक्त पदों को भरने की तैयारी, 6,374 तकनीशियन की होगी भर्ती, यूनियन ने रेल मंत्रालय के फैसले का किया स्वागत
    Breaking News

    RAILWAY JOB: देश के सभी 17 रेलवे जोन में रिक्त पदों को भरने की तैयारी, 6,374 तकनीशियन की होगी भर्ती, यूनियन ने रेल मंत्रालय के फैसले का किया स्वागत

    News DeskBy News DeskJune 17, 2025Updated:June 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. रेल मंत्रालय ने देश के सभी 17 रेलवे जोन और विभिन्न उत्पादन इकाइयों में सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग सहित विभिन्न तकनीकी पदों की 51 श्रेणियों के 6,374 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया है. इससे पहले 10 जून को मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को पत्र लिखकर कहा था कि उसने ऑनलाइन मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली में उनके द्वारा पेश किए गए रिक्तियों (तकनीशियन पद) का आकलन किया है और वर्ष 2025 के लिए 51 श्रेणियों में तकनीशियन के 6,374 रिक्त पदों की खातिर केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी करने को मंजूरी दी गई है. मंत्रालय ने सभी जोन से 51 श्रेणियों में रिक्त पदों को संशोधित करने और उन्हें रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), बेंगलुरु के अध्यक्ष के परामर्श से ऑनलाइन सिस्टम पर अपलोड करने का आग्रह किया है.

    मंत्रालय ने कहा कि नोडल आरआरबी रेलवे/पीयू (उत्पादन इकाइयों) द्वारा रखी गई मांगों को एकत्र करेगा और केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी करेगा. अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों में रिक्त पद मंत्रालय की मौजूदा पहल से कहीं ज्यादा हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि इस कदम से दबाव कम करने में मदद मिलेगी. भारतीय रेलवे एसएंडटी मेंटेनर्स सिग्नल एंड टेलीकॉम यूनियन (आईआरएसटीएमयू) ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे रेल परिचालन की सुरक्षा के लिए सही कदम बताया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इससे पहले यूनियन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उनसे ‘एसएंडटी’ रखरखाव गतिविधियों को मजबूत करने के लिए ग्रुप सी के सभी श्रेणियों के पदों में सिग्नल और दूरसंचार विभाग के रिक्त पदों को भरने’ का अनुरोध किया था. आईआरएसटीएमयू के महासचिव आलोक चंद्र प्रकाश ने तीन जून को लिखे अपने पत्र में कहा था, ‘सिग्नल और दूरसंचार विभाग में आखिरी भर्ती 2017 में हुई थी और हजारों पद आठ साल से रिक्त पड़े हैं. इसलिए रेलवे भर्ती बोर्ड को जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया जाना चाहिए.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    6374 technicians will be recruited RAILWAY JOB: Preparations to fill vacant posts in all 17 railway zones of the country Union welcomes the decision of Railway Ministry
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group