Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bus Accident : धालभूमगढ़ में जमशेदपुर आ रही शंकरी बस और हाइवा के बीच टक्कर, बच्चे समेत 11 घायल, एमजीएम रेफर
    Breaking News

    Bus Accident : धालभूमगढ़ में जमशेदपुर आ रही शंकरी बस और हाइवा के बीच टक्कर, बच्चे समेत 11 घायल, एमजीएम रेफर

    News DeskBy News DeskJune 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhalbhumgarh. धालभूमगढ़ में मंगलवार की शाम सड़क हादसा सामने आया है. यहां पश्चिम बंगाल के विष्णुपुर से जमशेदपुर आ रही शंकरी बस की हाइवा से टक्कर हो गयी. इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ पहुंचाया गया. चिकित्सकों की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. घायलों में बस का खलासी भी शामिल है. दुर्घटना में बस के बायां केबिन व गेट का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.

    बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गयी. सूचना पाकर थाना की पुलिस, हाइवे पेट्रोल व सेवा ही धर्म के सदस्य पहुंचे. घायलों का सीएचसी में डॉ गोविंद किस्कू की टीम ने प्राथमिक इलाज किया. बिरसानगर (जमशेदपुर) की मुनमुन गुई (32) और सीमा गुईं (13) गंभीर रूप से जख्मी हैं. मुनमुन पीठ व छाती में गहरी चोट लगी है. सीमा के गर्दन में कांच के टुकड़े धंस गये हैं.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु चला सघन जांच अभियान 

    सेवा धर्म के नौशाद अहमद व गुलशन शर्मा ने संस्था की एंबुलेंस से दोनों को एमजीएम पहुंचाया.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार कुजुर, डीएसपी संदीप भगत, अंचल अधिकारी समीर कच्छप घटनास्थल व सीएचसी पहुंचे. घायलों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना. उन्होंने चिकित्सक से घायलों की स्थिति की जानकारी ली. दो लोगों को छोड़कर सभी घायलों को उचित इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

    Seraikella: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बकरी पालन प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    11 injured including a child Bus Accident: Shankari bus coming to Jamshedpur and Hiva collided in Dhalbhumgarh referred to MGM
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :24 अगस्त, सावन माह के अंतिम सोमवार को लोहनगरी के शिव भक्तों को झुमाने आएंगे भजन गायक मनोज तिवारी

    April 29, 2026

    Indian Super League News :जमशेदपुर FC, FC गोवा के खिलाफ़ ज़बरदस्त मुकाबले के लिए तैयार

    April 29, 2026

    KHARSAWAN NEWS: प्रखंड स्तरीय रक्तदान शिविर का शानदार आयोजन, 80 यूनिट रक्त संग्रहित, महिलाओं ने भी दिखाया गजब का उत्साह

    April 29, 2026
    Recent Post

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु चला सघन जांच अभियान 

    April 29, 2026

    Seraikella: पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में बकरी पालन प्रशिक्षुओं में प्रमाण पत्र वितरण 

    April 29, 2026

    Seraikella- kharsawan: राजनगर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई के साथ जागरूकता भी

    April 29, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :24 अगस्त, सावन माह के अंतिम सोमवार को लोहनगरी के शिव भक्तों को झुमाने आएंगे भजन गायक मनोज तिवारी

    April 29, 2026

    Indian Super League News :जमशेदपुर FC, FC गोवा के खिलाफ़ ज़बरदस्त मुकाबले के लिए तैयार

    April 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group