Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR :टाटा स्टील कर्मचारी के घर फर्जी दोस्त बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR :टाटा स्टील कर्मचारी के घर फर्जी दोस्त बनकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    दिनांक 06.06.25 को कदमा थाना अन्तर्गत जेवर की ठगी मामले का उद्भेदन कर कांड में संलिप्त अपराधी जयंत कुमार जयसवाल को 01 मोटरसाइकिल, 01टाटा पंच गाड़ी एवं अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अपराधि का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है ।
    News DeskBy News DeskJune 18, 2025Updated:June 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    कदमा के ए ब्लॉक स्थित प्रोफेशनल फ्लैट निवासी एवं टाटा स्टील के कर्मचारी प्रशांत डिंडा के घर में दोस्त बनकर घुसने और उनकी पत्नी से जेवर व महत्वपूर्ण दस्तावेज ठगने वाले शातिर ठग को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया।डीएसपी की जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान कोलकाता के 24 परगना निवासी जयंत कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जो 6 जून की रात 12:30 बजे प्रशांत डिंडा के घर पहुंचा था। जयंत ने खुद को प्रशांत का दोस्त बताया और उनके भरोसे को जीतकर घर में घुसा। बाद में उसने ठगी की घटना को अंजाम दिया।

    READ MORE :Jamshedpur :भारी बारिश का अलर्ट: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल आज बंद

    गिरिडीह से हुई गिरफ्तारी

    पुलिस ने बताया कि जयंत को गिरिडीह से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। वह पिछले पांच वर्षों से राउरकेला और जमशेदपुर में सक्रिय था और कंपनी के कर्मचारियों को ही अपना निशाना बनाता था। जब घर के पुरुष सदस्य यानी पति ड्यूटी पर रहते, तब वह अधिकारी बनकर घर में घुसता और झूठे बहाने से जेवर व दस्तावेज ठग लेता।

    READ MORE :JAMSHEDPUR :10 जुलाई को रामार्चा पूजा, 11 को रुद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण

    JAMSHEDPUR NEWS: 19 जुलाई को 90 केंद्रों पर होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, डीसी-एसएसपी ने जारी किए दिशा-निर्देश

    सट्टेबाजी में लगाता था ठगी की रकम

    पूछताछ में जयंत ने बताया कि वह ठगी से मिले रुपये को सट्टेबाजी में लगाता है। वह पिछले एक दशक से इसी अपराध में लिप्त है। उसका कहना है कि उसे कंपनी कर्मचारियों की ड्यूटी शेड्यूल, परिवार की जानकारी और अन्य निजी जानकारियां किसी माध्यम से पहले ही मिल जाती थीं, जिसका फायदा उठाकर वह ठगी करता था।

    READ MORE :झारखंड TET से मैथिली सहित भाषाओं को हटाने पर कोल्हान मिथिला समाज ने किया विरोध

    पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए

    जयंत के खिलाफ टेल्को थाना में तीन केस और राउरकेला में एक केस दर्ज हैं:

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    टेल्को थाना: 9 जून 2022, 6 जुलाई 2023, 3 नवंबर 2023

    राउरकेला थाना: 27 अगस्त 2024

    READ MORE :Jamshedpur : कानपुर सेंट्रल से हटाया गया पुरुषोत्तम सहित कई ट्रेनों का ठहराव

    छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
    जयंत की गिरफ्तारी में कदमा थानेदार आलोक कुमार दुबे के नेतृत्व में एसआई दीपक कुमार महतो, मंटू कुमार, और जुगसलाई थाना के एसआई मनोज कुमार गोराई की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जयंत किसी गिरोह का हिस्सा है और उसके अन्य साथियों की तलाश भी जारी है। जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur Police Big Action Jamshedpur today news कदमा ठगी केस जमशेदपुर ठगी समाचार जयंत कुमार ठग गिरोह टाटा स्टील कर्मचारी टाटा स्टील ठगी केस नटवरलाल गिरफ्तार गिरिडीह
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: 19 जुलाई को 90 केंद्रों पर होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, डीसी-एसएसपी ने जारी किए दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR अभियान की समीक्षा के लिए बूथों पर पहुंचे दिनेश कुमार, 18 और 20 जुलाई को आवेदन करने की अपील

    July 17, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: 19 जुलाई को 90 केंद्रों पर होगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा, डीसी-एसएसपी ने जारी किए दिशा-निर्देश

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने सुनीं समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: SIR अभियान की समीक्षा के लिए बूथों पर पहुंचे दिनेश कुमार, 18 और 20 जुलाई को आवेदन करने की अपील

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे का भव्य स्वागत, सड़क और पानी की समस्याओं पर हुई चर्चा

    July 17, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: रक्षाबंधन पर डाक विभाग की पहल को मिला सरयू रॉय का समर्थन, जनता से राखी भेजने की अपील

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group