Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :सांसद विद्युत वरण महतो ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :सांसद विद्युत वरण महतो ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर:
    लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण जमशेदपुर के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस आपदा की घड़ी में क्षेत्रीय सांसद  विद्युत वरण महतो ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सोनारी मंडल के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का सघन दौरा किया। उन्होंने बलराम बस्ती, बच्चा सिंह बस्ती, जाहिरा बस्ती और तिलोभट्टा जैसे अति प्रभावित क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा लिया।

    READ MORE :Jamshedpur; टाटा-रांची मुख्य मार्ग पर पारडीह जलमग्न, वाहन डूबे, वुडलैंड कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात, बोट से लोगों को किया रेस्क्यू
    राहत सामग्री का वितरण

    अपने दौरे के दौरान श्री महतो ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। लोगों ने बताया कि जलभराव से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, पीने के पानी, बिजली और राशन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव हो गया है। इस पर सांसद ने उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों से त्वरित राहत कार्य शुरू करने को कहा।

    श्री महतो ने जिला प्रशासन से समन्वय कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं खाद्य सामग्री का वितरण भी सुनिश्चित कराया। उन्होंने खुद प्रभावित परिवारों के बीच जाकर चावल, दाल, बिस्किट, पीने का पानी व अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित कीं।

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    READ MORE :Jamshedpur Flood: चांडिल डैम के 11 गेट खोले गये, स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    भारतीय जनता पार्टी की ओर से सहायता

    भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी इस आपदा में जनसेवा का भावपूर्ण उदाहरण देखने को मिला। पार्टी कार्यकर्ताओं और सोनारी मंडल की स्थानीय इकाई ने पूरी तत्परता से राहत कार्यों में हिस्सा लिया। सांसद महतो ने उपायुक्त और जेएनएसी के विशेष अधिकारी से बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की अपील की।

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    श्री महतो ने कहा, “इस संकट की घड़ी में मैं अपने क्षेत्रवासियों के साथ हूं। प्रशासन से लगातार संपर्क में हूं ताकि समय पर मदद पहुंचे। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा के लिए तैयार है।”

    बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए अब आवश्यकता है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर युद्ध स्तर पर राहत कार्य करें ताकि लोगों को जल्द से जल्द सामान्य जीवन की ओर लौटाया जा सके।

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR MP Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र जमशेदपुर बाढ़ समाचार भाजपा बाढ़ सहायता विद्युत वरण महतो दौरा सोनारी बाढ़ राहत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    September 24, 2026

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार युवाओं की मौत

    September 24, 2026

    Hidden Jack Casino accountverificatie – Hoe je je identiteit bevestigt

    September 24, 2026

    HiddenJack bonusgids: welkomstbonus, gratis spins en promoties uitgelegd

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: volledige gids voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026

    Hidden Jack casino review: bonussen, betaalmethoden en mobiele app voor Nederlandse spelers

    September 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group