Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Flood: चांडिल डैम के 11 गेट खोले गये, स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन अलर्ट मोड पर
    Breaking News

    Jamshedpur Flood: चांडिल डैम के 11 गेट खोले गये, स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर बह रही, कई इलाके जलमग्न, प्रशासन अलर्ट मोड पर

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. लगातार बारिश के बाद चांडिल डैम का जलस्तर गुरुवार शाम तक 181.75 मीटर तक पहुंच गया.इसके बाद 11 रेडियल गेट खोल दिये गये हैं. इनमें दो गेट 2-2 मीटर और 9 गेट 3-3 मीटर तक खोले गये हैं, ताकि पानी का दबाव कम किया जा सके. डैम के फाटक खुने और लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है.

    दोनों नदियों में जलप्रवाह अब सामान्य सीमा से अधिक हो गया है, जिससे तटीय क्षेत्रों में बाढ़ की गंभीर आशंका उत्पन्न हो गई है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट मोड अपनाया है. नदी किनारे रह रहे नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे तत्काल प्रभाव से नदी के निकट न जाएं और सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें.

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    इधर, डैम के जलस्तर में बढ़ोतरी से चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू और ईचागढ़ के विस्थापित गांवों में बसे लोगों में भय का माहौल है.  डैम के गेट खुलने और बारिश जारी रहने के कारण कपाली नगर परिषद क्षेत्र में भी पानी भर गया है. कई घरों में जलजमाव की स्थिति बन गई है, जिससे स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    जलस्तर की वर्तमान स्थिति

    • स्वर्णरेखा नदी (मानगो पुल के पास):
    • खतरे का स्तर: 121.50 मीटर, वर्तमान: 122.70 मीटर
    • खरकई नदी (आदित्यपुर पुल के पास):
    • खतरे का स्तर: 129.00 मीटर, वर्तमान: 131.95 मीटर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    administration on alert mode Jamshedpur Flood: 11 gates of Chandil Dam opened many areas submerged Swarnarekha and Kharkai flowing above danger mark
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा सनातन संस्कृति की पहचान, दिनेश कुमार बोले- सेवा और समरसता का महापर्व

    July 16, 2026

    HAJIPUR NEWS: मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 22 जुलाई से चलेगी, सीवान-छपरा-हाजीपुर-बरौनी-झाझा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत

    July 16, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group