Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :भव्य तैयारी के साथ होगा भोजपुरिया सुरों की जंग ‘‘भोजपुरी आईडल सीजन – 2’’ का फाईनल 22 जून को
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :भव्य तैयारी के साथ होगा भोजपुरिया सुरों की जंग ‘‘भोजपुरी आईडल सीजन – 2’’ का फाईनल 22 जून को

    News DeskBy News DeskJune 20, 2025Updated:June 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : भोजपुरी संस्कृति मंच द्वारा आयोजित भोजपुरी आईडल सीजन – 2 (गीत-संगीत प्रतियोगिता) का बहुप्रतीक्षित फाईनल 22 जून 2025 को बड़े ही धूमधाम से संपन्न होने जा रहा है। यह फाईनल स्टील हाउस क्लब, गंडक रोड, साकची, जमशेदपुर में संध्या 05ः00 बजे से आयोजित होगा। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं और मंच इसे यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

    इसी संदर्भ में फाईनल से पूर्व आज भोजपुरी संस्कृति मंच के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह द्वारा प्रतिभागियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारियां और दिशानिर्देश प्रदान किया गया। यह बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जहाँ प्रतिभागियों में जीत के लिए जोश और उमंग देखने को मिला।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 21 जून को लोग करेंगे योग

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    भोजपुरी संस्कृति मंच के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह जी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस सांगीतिक आयोजन का लुत्फ उठा सकता है। यह कार्यक्रम सभी संगीत प्रेमियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क खुला है। इसके साथ ही, यदि कोई इच्छुक प्रतिभागी अब भी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, तो वह इसी दिन आयोजित होने वाले अंतिम ऑडिशन में 300 रूपयों का आवेदन शुल्क देकर भाग ले सकता है। यह ऑडिशन स्टील हाउस क्लब, गंडक रोड, साकची, जमशेदपुर में सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। साथ ही उसी दिन संध्या 06ः00 बजे फाईनल होगा। यह अंतिम अवसर है प्रतियोगिता का हिस्सा बनने का, और अपने सुरों से मंच को मंत्रमुग्ध करने का।

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का किया स्थलीय निरीक्षण
    इस अवसर पर भोजपुरी संस्कृति मंच के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, संयोजक सह गीतकार तोमर सत्येंद्र सिंह, सह संयोजक श्री शक्ति सिंह, सुनील सहाय, राजेश सिंह, विनीत श्रीवास्तव, मनोज सिंह, सुधीर पांडे एवं बिकेश सहाय समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
    भोजपुरी संस्कृति मंच आप सभी संगीत प्रेमियों से आमंत्रित करता है कि 22 जून को सुबह 10 बजे से ऑडिशन और संध्या 5 बजे से फाईनल कार्यक्रम में, स्टील हाउस क्लब, साकची, जमशेदपुर में इस सुरों के संग्राम का साक्षी बनें और प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news JAMSHEDPUR TOADY NEWS जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर की ताजा समाचार भोजपुरी संस्कृति मंच
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group