Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू राय की 24 जून को होगी समीक्षा बैठक
    Breaking News

    Jamshedpur News :जल जमाव के कारणों और निदान पर सरयू राय की 24 जून को होगी समीक्षा बैठक

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025Updated:June 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने 24 जून को एक समीक्षा बैठक आयोजित की है। यह बैठक बिष्टुपुर के मिलानी हॉल में शाम साढ़े चार बजे से होगी। यह बैठक विगत दिनों हुई बारिश के पानी के कारण हुए नुक़सान का जायज़ा लेने तथा कई आवासीय क्षेत्रों में भीषण जल जमाव के कारणों को दूर करने का उपाय करने के मद्देनजर बुलाई गई है। श्री राय बैठक के पहले उन इलाको का सघन भ्रमण कर ज़मीनी जानकारी हासिल करेंगे, जहां गत तीन दिनों की भारी बारिश ने तबाही मचायी थी और जिसमें जान—माल का नुक़सान हुआ था।

    READ MORE :Tatanagar: कल से 29 जून तक टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द, कई बदले मार्ग से चलेंगी, जानें रेलवे ने क्या कहा

    यहां जारी एक बयान में विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकारी विभागों और प्रशासन की ग़लतियाँ जनता के लिए भारी परेशानी और नुक़सान का कारण बन रही है। विकास के लिए बनने वाली महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में ज़मीनी हक़ीक़तों और प्राकृतिक विशेषताओं की अनदेखी करने का ख़ामियाज़ा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। विकास कार्य आमजन और प्रकृति केन्द्रित नहीं होंगे तो ऐसी ही स्थिति उत्पन्न होगी, जैसी विगत दिनों में जमशेदपुर को झेलनी पड़ी है।

    READ MORE :बेटी ने कर ली जाति से बाहर के युवक से शादी, तो 40 आदिवासी परिवार को सामाजिक बहिष्कार के भय से कराना पड़ा मुंडन

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    बयान में श्री राय ने कहा है कि सरकारी और प्रशासनिक मशीनरी को मानो लकवा मार गया है। योजनाएं बनती हैं, उनका डीपीआर तैयार होता है, परियोजनाएं स्वीकृत होती हैं, क्रियान्वित होती हैं, परंतु आमजन को उसका लाभ कम और नुक़सान ज़्यादा मिलता है। राज्य सरकार के विभाग उनके सामने प्रस्तुत चुनौतियों का सामना करने में अक्षम साबित हो रहे हैं। विभागों के पास मानव बल की घोर कमी है। संसाधन हैं पर इनका उपयोग जनहित में नहीं हो पा रहा है। समस्याएं जस की तस रह जा रही हैं, समय के साथ घनीभूत होते जा रही हैं।

     

    READ MORE :Chaibada:जिला बदर के बाद अब मजदूर नेता रामा पांडेय को झामुमो ने छह माह के लिए किया पार्टी से किया सस्पेंड

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    उन्होंने कहा कि अब जरूरी यह है कि सरकार शहरी विकास की स्पष्ट नीति बनाए। अन्यथा शहरी इलाक़ों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती चली जाएगी। वह लंबे समय से जमशेदपुर में नाला आधारित विकास कार्यक्रम बनाने पर ज़ोर देते आ रहे हैं। सरकार द्वारा जन सुविधाएं उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया जा रहा है मगर उनके कारण उत्पन्न समस्याओं के निदान के ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं। ख़ासकर जल निकासी और कचरा निष्पादन की ठोस व्यवस्था नहीं होने से शहर और शहरवासियों को घातक परिणाम का सामना करना पड़ रहा है। उपर्युक्त समस्याओं का समाधान के लिए जनचेतना जागृत करना ज़रूरी है। बैठक में इन विषयों पर विशद मंथन होगा। समस्याओं का अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक निदान पर विमर्श करना ही बैठक का उद्देश्य है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR MLA SARYU RAI Jamshedpur news Jamshedpur today news जमशेदपुर जल जमाव समाधान जमशेदपुर नालियों की सफाई 2025 जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मानगो नगर निगम जल निकासी मानसून पूर्व तैयारी जमशेदपुर विधायक सरयू राय सरयू राय समीक्षा बैठक
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group