Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे गिरिराज सिंह, 1700 छात्रों को डिग्री और 120 को गोल्ड मेडल प्रदान
    Breaking News

    Jamshedpur News :नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में पहुंचे गिरिराज सिंह, 1700 छात्रों को डिग्री और 120 को गोल्ड मेडल प्रदान

    News DeskBy News DeskJune 23, 2025Updated:June 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के पोखरियास्थित परिसर में सोमवार को तीसरे दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और 1700 छात्र-छात्राओं को डिग्री तथा 120 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, उड़ीसा की शैक्षणिक सलाहकार डॉ. शुक्ला मोहंती, कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी, कुलसचिव नागेंद्र सिंह और नेताजी सुभाष ग्रुप के चांसलर मदन मोहन सिंह मौजूद रहे।

    READ MORE :Jamshedpur News :सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने गिरिराज सिंह को सौंपा ज्ञापन, सवर्ण आयोग व भाजपा में सवर्ण मोर्चा की मांग

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कुलाधिपति मदन मोहन सिंह को “कर्मवीर पुरुष” की संज्ञा दी। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “सिर्फ डिग्री लेना बड़ी बात नहीं है, असली चुनौती है खुद में रोजगार देने की क्षमता विकसित करना। आने वाला भारत रोजगार खोजने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना चाहिए।”

    उन्होंने विद्यार्थियों से “I Can, I Will” के सिद्धांत को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की अपील की। गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। “हर हफ्ते देश में एक नया शैक्षणिक संस्थान खुल रहा है। आज के युवा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं,” उन्होंने कहा।

    READ MORE :Jamshedpur News:नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में 23 जून को दीक्षांत समारोह,1700 छात्रों को दी जाएगी डिग्री, 120 को मिलेंगे स्वर्ण व रजत पदक

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि जब भारत शताब्दी वर्ष में प्रवेश करेगा, तब वह विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा और इसमें आज के छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

    समारोह के अंत में गिरिराज सिंह ने डिग्री प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और बेहतर इंसान बनने के साथ-साथ रोजगार प्रदाता बनने की दिशा में प्रयास करने का संदेश दिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1700 छात्रों को डिग्री Address by Union Minister Degrees and Gold Medals distributed to 1700 students NSU Giriraj Singh Convocation Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news Netaji Subhash University Jamshedpur केंद्रीय मंत्री का संबोधन गिरिराज सिंह दीक्षांत समारोह गोल्ड मेडल वितरण NSU नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group