Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»ओडिशा में फर्जी पहचान के साथ रह रहा अफगान नागरिक भुवनेश्वर एयरपोर्ट से गिरफ्तार
    Breaking News

    ओडिशा में फर्जी पहचान के साथ रह रहा अफगान नागरिक भुवनेश्वर एयरपोर्ट से गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJune 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    BHUVNESHWER: ओडिशा पुलिस ने इमिग्रेशन अधिकारियों के सहयोग से भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एक अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मोहम्मद यूसुफ के रूप में हुई है जो 2018 से कटक में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहा था और व्यापार कर रहा था.

    जानकारी के मुताबिक यूसुफ दुबई से उड़ान संख्या 6E-1488 से भुवनेश्वर पहुंचा था. इमिग्रेशन जांच के दौरान उसने खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए फर्जी पासपोर्ट पेश किया और अपना नाम ‘याहा खान’ बताया. हालांकि कोलकाता एयरपोर्ट से जारी लुकआउट सर्कुलर के आधार पर उसकी असली पहचान उजागर हो गई. इसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

    पुलिस ने एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर उसे विदेशी अधिनियम, पासपोर्ट अधिनियम और जालसाजी से जुड़े अन्य प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया. पूछताछ में पता चला कि यूसुफ ने भारत में रहते हुए ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज भी फर्जी तरीके से बनवाए थे.

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कटक के बादामबाड़ी इलाके में स्थित उसके घर पर छापा मारा, जहां से कई फर्जी दस्तावेज, भारतीय और विदेशी मुद्रा, एक मोबाइल फोन, सोने के आभूषण और उसका असली अफगान पासपोर्ट बरामद किया गया.

    भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. विशेष रूप से बांग्लादेशी नागरिकों की अवैध घुसपैठ एक गंभीर मुद्दा बन चुका है, जिस पर देशभर में राजनीतिक बहसें भी तेज हो गई हैं. कई नेता ऐसे प्रवासियों को देश से निष्कासित करने की मांग कर चुके हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके नेटवर्क की पड़ताल कर रही है.

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Afghan national living with fake identity arrested in Odisha…
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड में अशोक सिंह राघव के ऑफिस और आवास पर चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस की छापेमारी, कई डिजिटल साक्ष्य बरामद

    September 21, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: जमीन से जुड़े मामले में सीएम हेमंत सोरेन अब 24 सितंबर को पीएमएलए कोर्ट में हाजिर होंगे, अदालत ने तय की थी 21 सितंबर की तारीख

    September 22, 2026

    Jamshedpur Bonous: गोलमुरी क्लब के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 17.5% बोनस समझौता पर बनी सहमति, अधिकतम 57,660 रुपये तक मिलेंगे

    September 22, 2026

    Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में जनसमस्याओं को लेकर सड़क पर उतरे वार्ड पार्षद, निगम कार्यालय पहुंचकर किया विरोध-प्रदर्शन

    September 21, 2026

    Jamshedpur: कदमा की दो आभूषण दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंची महिला, पायल और नथिया पर हाथ किया साफ

    September 21, 2026

    Jamshedpur: तेज आवाज में बाइक चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 मॉडिफाइड साइलेंसर पाइप जब्त, रोड रोलर चलाकर किया नष्ट

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group