Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: भोगनाडीह में ‘हूल दिवस’ के कार्यक्रम से पूर्व हंगामा, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े, कई घायल, मुख्य अतिथि थे चंपाई सोरेन
    Breaking News

    Jharkhand: भोगनाडीह में ‘हूल दिवस’ के कार्यक्रम से पूर्व हंगामा, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले भी छोड़े, कई घायल, मुख्य अतिथि थे चंपाई सोरेन

    News DeskBy News DeskJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhognadih. साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में आज ‘हूल दिवस’ के अवसर पर होने वाले विशेष कार्यक्रम से पूर्व हंगामा शुरू हो गया. जानकारी के अनुसार देर रात कार्यक्रम का पंडाल खोले जाने से आक्रोशित सिदो कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया. हालात बिगड़ता देख पुलिस ने फाउंडेशन के समर्थकों पर लाठी चार्ज किया साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गये. मौके पर साहिबगंज उपायुक्त हेमंत सती भी पहुंचे. लाठी चार्ज में कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. फिलहाल 3 जवानों के घायल होने की सूचना है. सभी का बरहेट सीएचसी में इलाज चल रहा है.

    हंगामा कर रहे सिदो कान्हू मुर्मू हूल फाउंडेशन के समर्थकों का कहना है कि देर रात उनके कार्यक्रम का पंडाल प्रशासन के द्वारा खोल दिया गया. इस बात से नाराज समर्थकों से हंगामा शुरू कर दिया.इधर भाजपा नेत्री सीता सोरेन मौके पर पहुंची हैं. उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनायी. मौके पर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गयी है. ग्रामीणों के साथ हुई लाठी चार्ज में लगभग सभी पुलिस वालों को चोटें आयी है.मालूम हो आज ‘हूल दिवस’ के अवसर पर भोगनाडीह में खास कार्यक्रम होने वाला था. इस कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक चंपाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे.

    FMCG कंपनियों की त्योहारी सीजन में बड़ी तैयारी, अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उछाल, सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी में 50 अंक की तेजी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    also fired tear gas shells chief guest was Champai Soren Jharkhand: Ruckus before 'Hool Diwas' program in Bhognadih many injured. police lathi-charged
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    FMCG कंपनियों की त्योहारी सीजन में बड़ी तैयारी, अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

    September 21, 2026

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026
    Recent Post

    FMCG कंपनियों की त्योहारी सीजन में बड़ी तैयारी, अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगी, बिक्री बढ़ाने पर रहेगा जोर

    September 21, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में उछाल, सेंसेक्स 448 अंक चढ़ा, निफ्टी में 50 अंक की तेजी

    September 21, 2026

    Rashan card: केंद्र के कड़े रुख के बाद अवैध राशन कार्ड धारकों के विरुद्ध कारवाई करने में जुटी हेमंत सरकार, 2.5 लाख से अधिक कार्डधारियों का कटेगा नाम

    September 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो के जवाहर नगर में छिनतई की वारदात, घात लगाये उचक्कों ने युवती से छीना मोबाइल

    September 21, 2026

    Jamshedpur: नीलाम संपत्ति में दुकान चला रहे दुकानदारों को राहत, जुगसलाई के पांच लोगों को दुकान खाली करने का मिला था नोटिस, जानें हाईकोर्ट ने क्या कहा?

    September 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group