Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: रेल मंत्रालय ने सुधारी अपनी बड़ी गलती, 12 दिन में ही सभी श्रेणियों के यात्रियों की प्रतीक्षा सूची को 25 प्रतिशत तक सीमित करने का आदेश पलटा
    Breaking News

    Railway: रेल मंत्रालय ने सुधारी अपनी बड़ी गलती, 12 दिन में ही सभी श्रेणियों के यात्रियों की प्रतीक्षा सूची को 25 प्रतिशत तक सीमित करने का आदेश पलटा

    News DeskBy News DeskJune 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • अब AC श्रेणियों के लिए प्रतीक्षा सूची की सीमा 60 प्रतिशत और गैर-एसी श्रेणियों के लिए 30 प्रतिशत की

    New Delhi.रेल मंत्रालय ने शनिवार को जारी एक नए आदेश में सभी वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों के लिए यात्रियों की प्रतीक्षा सूची की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत और गैर-एसी श्रेणियों के लिए 30 प्रतिशत कर दी है. सभी श्रेणियों के यात्रियों की प्रतीक्षा सूची को 25 प्रतिशत तक सीमित करने का आदेश मूल रूप से 17 अप्रैल को सभी जोन के साथ-साथ रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) को जारी किया गया था.

    12 दिन बाद ही मंत्रालय को चूक का एहसास

    ‘क्रिस’ ने आरक्षण प्रणाली में संशोधन किया और इसे 16 जून से लागू कर दिया. यात्रा श्रेणियों की कुल सीट/बर्थ के 25 प्रतिशत तक प्रतीक्षा सूची को सीमित करने के आदेश को लागू करने के मात्र 12 दिन बाद ही मंत्रालय को अपनी चूक का एहसास हो गया और उसने अपना निर्णय लगभग पलट दिया.

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    रेल मंत्रालय ने अब ये कहा

    रेल मंत्रालय द्वारा जारी परिपत्र में कहा गया है, ‘इस मामले की समीक्षा की गई और 17 अप्रैल 2025 के पूर्व निर्देश के स्थान पर यह निर्णय लिया गया है कि प्रतीक्षा सूची की वर्तमान अधिकतम सीमा को संशोधित कर क्रमश: वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित श्रेणियों के लिए प्रारंभिक और अन्य स्टेशनों पर उपलब्ध प्रत्येक श्रेणी की पुनर्परिभाषित क्षमता का 60 प्रतिशत और 30 प्रतिशत किया जाएगा.

    JAMSHEDPUR NEWS :XLRI के HR for the Greater Good Conclave 2.0 में DMRC ने जीता HR for the Greater Good 2026 Award

    फैसले बदलने की ये बतायी वजह

    इसमें कहा गया है, यह तर्क दूरदराज के स्थानों से प्रतीक्षा सूची वाले टिकट जारी करने के साथ-साथ तत्काल योजना के तहत बुक किए गए टिकटों पर भी लागू होगा. नए परिपत्र में कहा गया है कि प्रतीक्षा सूची की यह सीमा, हालांकि रियायती किराए, वारंट आदि पर जारी किए गए टिकटों पर लागू नहीं होगी. इसमें कहा गया है, शून्य निर्धारित बर्थ वाले सुदूर स्थानों से प्रतीक्षा सूची टिकट जारी करने में सक्षम बनाने के लिए, मांग पैटर्न के आधार पर प्रतीक्षा सूची की कुछ सीमा पूर्व-निर्धारित की जाएगी. फैसले को वापस लेने के आदेश में सभी प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों से इस परिवर्तन पर ध्यान देने तथा ‘क्रिस’ से आरक्षण प्रणाली में आवश्यक परिवर्तन करने को कहा गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Railway: Railway Ministry corrected its big mistake within 12 days it reversed the order to limit the waiting list of passengers of all categories to 25 percent
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :XLRI के HR for the Greater Good Conclave 2.0 में DMRC ने जीता HR for the Greater Good 2026 Award

    September 5, 2026

    Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

    September 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :बाल विवाह रोकने में 444 मामलों में मिली सफलता, आदर्श सेवा संस्थान ने किया सम्मान समारोह

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :XLRI के HR for the Greater Good Conclave 2.0 में DMRC ने जीता HR for the Greater Good 2026 Award

    September 5, 2026

    Jamshedpur NEWS : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 8 सितंबर को, 54 छात्राओं को मिलेगा स्वर्ण पदक

    September 5, 2026

    Dhanbad NEWS : धनबाद स्टेशन पर मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान, 79 यात्री पकड़े गए

    September 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :गुरुजनों के सम्मान से ही सशक्त समाज का निर्माण : दिनेश कुमार

    September 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group