Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने बाइक से किया डुमुरिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने बाइक से किया डुमुरिया प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

    विधायक ने बाढ़ पीड़ितों के बीच तिरपाल, वस्त्र और सूखा राशन वितरित किया
    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।

    पोटका विधानसभा के दूरस्थ प्रखंड डुमुरिया में हाल की भारी बारिश और बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए पोटका के विधायक संजीव सरदार ने बाइक से विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत कुमदाशोल, खारिधा, खेरबोनी, केदुआ, बाँकिशोल और बड़ा कीजिया के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इन सभी गाँवों में बाढ़ के कारण घरों में भारी क्षति हुई है। विधायक ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पीड़ितों के बीच तिरपाल, अंगवस्त्र एवं सूखा राशन वितरित किया।

    READ MORE :Jamshedpur News :पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया बीज वितरण, किसान भाइयों को दिया उत्साहवर्धक संदेश

    विधायक ने दूरभाष से प्रशासनिक अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – कहा बाढ़ पीड़ितों को जल्द मिले सरकारी लाभ

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    विधायक संजीव सरदार ने मौके पर ही अंचल अधिकारी (CO) से दूरभाष पर बात कर प्रभावित परिवारों का शीघ्र आकलन करने और उन्हें राज्य सरकार द्वारा मिलने वाले लाभ से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया कि कोई भी पीड़ित परिवार राहत से वंचित न रहे। विधायक ने प्रशासन को राहत कार्यों में पारदर्शिता और तेज़ी लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।

    READ MORE :Jamshedpur News :भारी बारिश में ढहा घर, विधायक संजीब सरदार ने तत्काल की सहायता

    पुलिया व सड़क क्षति पर जताई चिंता, मरम्मत हेतु दिए विभागीय आदेश, स्थानीय कार्यालय में बीडीओ संग की समीक्षा बैठक

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    विधायक ने दौरे के दौरान बाढ़ से क्षतिग्रस्त कई ग्रामीण सड़कों और पुलियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्दी से जल्दी इन पुलों और सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवाजाही में कोई कठिनाई न हो। इसके बाद डुमुरिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू के साथ एक बैठक हुई, जिसमें विधायक ने बताया कि जल्द से जल्द नुकसान का आकलन किया जाए, सरकारी मदद दी जाए और बाढ़ में क्षतिग्रस्त रोड और पुलिया की मरम्मत हेतु डीपीआर तैयार किया.
    इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष – भगत बास्के, डुमुरिया प्रखंड सचिव जयपाल सिंह मुर्मू, कोषाध्यक्ष – अर्जुन मुर्मू, घाट परगना – लखन मार्डी, अर्जुन मार्डी, काजमान सिंह सरदार, धरमाल मार्डी, साजन सरदार, राम सोरेन, दसमात मुर्मू, भगत हंसदा सहित अन्य समाजसेवी और नेता मौजूद रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR JMM JAMSHEDPUR JMM GRAMIN JAMSHEDPUR JMM SAMACHAR jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news Jharkhand JHARKHAND JMM Jharkhand news JHARKHAND TODAY NEWS JMM JHARKHAND JMM KI KHABAR जमशेदपुर जमशेदपुर झामूमो जमशेदपुर ताजा समाचार जमशेदपुर न्यूज झामूमो झामूमो महानगर झारखंड झारखंड झामूमो. झारखंड मूक्ती मोर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group