Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP Party Election: भाजपा ने 22 राज्यों में संगठनात्मक प्रमुखों के चुनाव पूरे किए, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर नजर, एक्सटेंशन पर चल रहे जेपी नड्डा
    Breaking News

    BJP Party Election: भाजपा ने 22 राज्यों में संगठनात्मक प्रमुखों के चुनाव पूरे किए, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर नजर, एक्सटेंशन पर चल रहे जेपी नड्डा

    News DeskBy News DeskJuly 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    BJP Party Election: भाजपा ने 22 राज्यों में संगठनात्मक प्रमुखों के चुनाव पूरे किए, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर नजर, एक्सटेंशन पर चल रहे जेपी नड्डा
    New Delhi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को छह राज्यों में अपने अध्यक्षों का चुनाव किया। पिछले साल पार्टी के आंतरिक चुनाव शुरू होने के बाद से अब तक 22 राज्यों में उसके संगठनात्मक प्रमुखों का चुनाव हो चुका है. इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए एक आवश्यक औपचारिकता भी पूरी हो गई है. महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, जिसमें पार्टी ने संगठन में लंबे समय तक काम करने वाले और सामाजिक मानदंडों पर खरा उतरने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी.
    आगामी दिनों में मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कुछ और राज्यों में अध्यक्ष चुने जाएंगे. मध्यप्रदेश में वरिष्ठ विधायक हेमंत खंडेलवाल ने ही नामांकन दाखिल किया, जिससे उनका चुनाव महज औपचारिकता बनकर रह गया. भाजपा के एक नेता ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जो किसी गुट का नेतृत्व करते नहीं दिखते और जिनकी व्यापक स्वीकार्यता है.
    पिछले कुछ दिनों में कई प्रदेश प्रमुखों के चुनाव ने भाजपा के संवैधानिक निर्देश को पूरा किया है, जिसके तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की जगह लेंगे. भाजपा के संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसके 37 संगठनात्मक राज्यों में से कम से कम 19 में अध्यक्षों का चुनाव होना आवश्यक है. जनवरी 2020 में चुने गए नड्डा का तीन साल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से उन्हें विस्तार मिलता रहा है. पहले उन्हें 2024 के लोकसभा चुनावों के कारण और फिर संगठनात्मक कवायद के कारण विस्तार दिया गया था.

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP Party Election: BJP has completed the election of organizational heads in 22 states JP Nadda is on extension now eyes on the election of national president
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद एसआईआर की सुनवाई स्थगित, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर तक

    September 7, 2026

    Share Market: शेयर बाजार में अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

    September 7, 2026

    CGL Exam Scam: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

    September 7, 2026

    Share Bazar: पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट,टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर गिरे

    September 7, 2026

    “दुखद” संयोग! हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में 2023 से शिक्षा विभाग से जुड़े तीन मंत्रियों का निधन, हेमंत के राजनीतिक संकटमोचक के रूप में उभरे थे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

    September 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group