Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर जब्त
    Breaking News

    SARAIKELA-KHARSAWA NEWS :उपायुक्त के निर्देश पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर जब्त

    News DeskBy News DeskJuly 3, 2025Updated:July 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    जिले में अवैध खनन और बालू के गैरकानूनी परिवहन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनन विभाग ने बुधवार को चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकूम रोड में औचक निरीक्षण अभियान चलाया।

    अभियान के दौरान खनिज अधिनियम के उल्लंघन में संलिप्त दो ट्रैक्टरों को अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। मौके पर ही दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया और संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    READ MORE :Jamshedpur News :प्रत्येक सप्ताह प्रखंड स्तर पर होगा जन शिकायत निवारण दिवस, उपायुक्त ने दिए निर्देश

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतप्ति ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर और सख्त रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    खनन विभाग द्वारा चलाया गया यह अभियान यह संकेत देता है कि जिला प्रशासन अब खनिज संपदा की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेगा। औचक निरीक्षणों और कठोर कार्रवाइयों के माध्यम से अवैध खनन माफियाओं पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    READ MORE :Jamshedpur News :16 थाना प्रभारियों का तबादला

    जिला प्रशासन की चेतावनी:
    जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे बिना वैध अनुमति के खनिजों के परिवहन से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    SARAIKELA -KHARSAWA NEWS SARAIKELA-KHARSAWA TODAY NEWS Saraikela-KHARSWA अवैध बालू खनन झारखंड चौका थाना बालू परिवहन नितिश कुमार सिंह उपायुक्त पातकूम रोड ट्रैक्टर जब्ती योगाभ्यास सरायकेला खबर सरायकेला न्यूज
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group