Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JAMSHEDPUR NEWS : टाटा स्टील ने वन महोत्सव पर पत्रकारों संग 300 पौधे लगाए
    Headlines

    JAMSHEDPUR NEWS : टाटा स्टील ने वन महोत्सव पर पत्रकारों संग 300 पौधे लगाए

    पर्यावरण जागरूकता की दिशा में सप्ताहव्यापी वृक्षारोपण अभियान जारी, हरित भविष्य का लिया संकल्प
    News DeskBy News DeskJuly 6, 2025Updated:July 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर,
    पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता की दिशा में एक और सशक्त पहल करते हुए टाटा स्टील ने शनिवार को वन महोत्सव 2025 के अवसर पर स्थानीय पत्रकारों के साथ मिलकर वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह आयोजन आईएसडब्ल्यूपी सी2 क्वार्टर परिसर में किया गया, जहां लगभग 300 पौधे लगाए गए।

    इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट – कॉरपोरेट सर्विसेज श्री डी. बी. सुंदरा रामम ने पत्रकारों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरणीय संरक्षण में साझा जिम्मेदारी की भावना पर बल दिया। कार्यक्रम में टाटा मेन हॉस्पिटल की जीएम डॉ. विनीता सिंह और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

    READ MORE :Jharkhand: रेलवे कोयला साइडिंग के पास खड़े हाइवा में अपराधियों ने लगायी आग, फायरिंग भी की, राहुल दुबे गैंग ने पर्चा फेंककर ली जिम्मेदारी, जानें वजह?

    वन महोत्सव सप्ताह के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में टाटा स्टील के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद अधिकारियों और पत्रकारों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

    सुंदरा रामम ने कहा, “वृक्षारोपण केवल प्रतीकात्मक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उपहार है। जब मीडिया जैसे प्रभावशाली वर्ग इस मुहिम में साथ आते हैं, तो संदेश और भी व्यापक रूप से समाज में पहुंचता है।”

    READ MORE :अब घटिया ‘HELMET’ बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी, केंद्र सरकार ने राज्यों को दिये निर्देश

    ग्रीनोवेशन — ‘जहां स्टील और सततता का मेल है’ — के अंतर्गत यह सप्ताहव्यापी अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई तक चल रहा है। इसका उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को सस्टेनेबिलिटी और जैव विविधता के प्रति जागरूक करना भी है।

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

    कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श हुआ और सभी प्रतिभागियों ने कम से कम एक पौधा लगाने और उसका संरक्षण करने का संकल्प लिया।

    टाटा स्टील ने भविष्य में ऐसे और आयोजन जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई और नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएं।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Environmental awareness Jamshedpur Green India initiative Tata Steel Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news Journalists join plantation drive Sustainability Jamhsedpur Tata Steel environment campaign Tata Steel Tree Plantation ग्रीनोवेशन टाटा स्टील टाटा स्टील वृक्षारोपण 2025 वन महोत्सव जमशेदपुर वन महोत्सव पौधारोपण अभियान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 20 करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति वितरण और प्रतिभाओं का सम्मान

    August 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैंप, 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरे करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर जुड़वाएं नाम

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: साकची बाजार में ‘यूथ ऑफ विकसित भारत’ स्वच्छता अभियान, MY Bharat युवाओं ने JNAC के साथ मिलकर चलाया जनजागरूकता अभियान

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर बिरसा मुंडा टाउन हॉल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, 20 करोड़ से अधिक की परिसंपत्ति वितरण और प्रतिभाओं का सम्मान

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :भाजपा की तिरंगा यात्रा से तिरंगामय हुई लौहनगरी, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, हजारों राष्ट्रभक्तों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, स्वतंत्रता सेनानियों के शौर्य को किया नमन

    August 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर में लंबित 3rd लाइन का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग, सिंहभूम चैम्बर ने रेल मंत्री से मेगा ब्लॉक और NI कार्यक्रम जल्द घोषित करने का आग्रह

    August 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group