Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Adityapur Road Accident: आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रक ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर बिजली पोल से टकराया, विरोध-प्रदर्शन
    Breaking News

    Adityapur Road Accident: आदित्यपुर टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रक ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर बिजली पोल से टकराया, विरोध-प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Adityapur.सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. गम्हरिया की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक टोल प्लाजा के पास अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने एक के बाद एक चार गाड़ियों को टक्कर मार दी और फिर जाकर एक हाई टेंशन बिजली के पोल से टकरा गया. तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर सभी चार वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, गनीमत रही कि किसी भी वाहन सवार को गंभीर चोट नहीं आई. हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, सभी यात्री सुरक्षित बच गए. ट्रक के हाई टेंशन पोल से टकराने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होने का खतरा उत्पन्न हो गया.

    लोगों ने की चालक की पिटाई
    हादसे के तुरंत बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीर जुट गए. लोगों में इस कदर गुस्सा था कि उन्होंने ट्रक चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. स्थिति तनावपूर्ण होती देख तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपनी हिरासत में लिया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पुलिस ने तुरंत हालात को संभाला और भीड़ को समझाकर शांत किया. वहीं बिजली विभाग की टीम ने हाई टेंशन पोल की स्थिति का जायजा लिया. प्राथमिक जांच में पाया गया कि पोल को काफी नुकसान पहुंचा है और उसकी मरम्मत आवश्यक है. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर सड़क पर यातायात बहाल कराया. मामले की जांच जारी है और चालक से पूछताछ की जा रही है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Adityapur Road Accident: Uncontrolled truck hit four vehicles near Adityapur toll plaza protest then hit an electric pole
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group