Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saraikela -kharsawa News :डीईओ का औचक निरीक्षण, शिक्षिका और बीईईओ सहित कई कर्मियों के वेतन पर रोक
    Breaking News

    Saraikela -kharsawa News :डीईओ का औचक निरीक्षण, शिक्षिका और बीईईओ सहित कई कर्मियों के वेतन पर रोक

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025Updated:July 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    सरायकेला- खरसावां: जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ)  कैलाश मिश्रा ने आज उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमडीहा और प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय, खरसावां का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं, जिस पर डीईओ ने तत्काल सख्त कार्रवाई की।

    READ MORE :बेटे ने पिता को तलवार से काट डाला, मौके पर मौत, नॉमिनी में जुड़वाना चाहता था नाम

    सबसे पहले श्री मिश्रा ने कदमडीहा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, उपस्थिति पंजिका, मध्याह्न भोजन योजना, आधारभूत संरचनात्मक सुविधाओं और विद्यालय परिसर की स्वच्छता का गहन अवलोकन किया। इस दौरान शिक्षिका श्रीमती ज्योत्स्ना बेहरा बिना किसी पूर्व सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाई गईं। इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए डीईओ ने उनके वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया।

    निरीक्षण के क्रम में डीईओ ने छात्राओं की उपस्थिति कम होने पर चिंता जताई और शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे अभिभावकों से संवाद स्थापित कर विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार लाएं। उन्होंने कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति की जानकारी ली और उन्हें नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    READ MORE :Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के पुराने भवन की इमरजेंसी कल से होगी बंद, नये भवन में मरीजों की होगी भर्ती

    इसके बाद डीईओ श्री मिश्रा ने प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय, खरसावां का भी औचक निरीक्षण किया। वहाँ पूर्वाह्न 10:45 बजे तक कार्यालय पूरी तरह बंद पाया गया और कोई भी पदाधिकारी या कर्मी उपस्थित नहीं था। इस लापरवाही को अत्यंत गंभीर मानते हुए उन्होंने बीईईओ सहित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतन पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया।

    श्री मिश्रा ने कहा कि शासकीय कार्य प्रणाली में अनुशासन, समयपालन और उत्तरदायित्व की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही की पुनरावृत्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यालय संचालन की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस निरीक्षण ने शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर एक मजबूत संदेश दिया है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    DEO Kailash Mishra kharsawan school inspection midday meal inspection school staff suspension औचक निरीक्षण रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्रवाई बीईईओ वेतन रोक विद्यालय में अनुपस्थिति शिक्षा विभाग निरीक्षण स्कूल निरीक्षण झारखंड
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group