Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बारिश में ट्रेनों पर नहीं होगा असर, बिलासपुर मंडल पूरी तरह तैयार
    Breaking News

    बारिश में ट्रेनों पर नहीं होगा असर, बिलासपुर मंडल पूरी तरह तैयार

    News DeskBy News DeskJuly 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बिलासपुर :-

    रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान भी सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध रूप से व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान करने हेतु पेट्रोलिंग के साथ विशेष निगरानी एवं सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। मंड़ल रेल प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान गाड़ियों के पहिये को चलायमन रखने और निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए सभी सेक्शनों के कटिंग के अंदर वाली रेलवे ट्रैक वाले स्थानों पर साइड ड्रेन एवं कैच वाटर ड्रेन की विशेष सफाई के साथ ही नियमित सफाई कराई जा रही है जिससे पानी सुरक्षित ट्रैक से बाहर निकल जाए |

    READ MORE :Tatanagar: टाटानगर से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, जानेंं किन ट्रेनों के मार्ग किया गया परिवर्तित 

    ट्रैक की निगरानी और जल निकासी व्यवस्था पर विशेष ध्यान

    पूरे मंडल में पूर्व घटनाओं के आधार पर असुरक्षित स्थानों की पहचान कर 15 स्थानों पर स्टेशनरी पेट्रोलिंग एवं 29 स्थानों पर मोबाइल पेट्रोलिंग द्वारा 24 घंटे ट्रैक की निगरानी की जा रही है | किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु चिन्हांकित स्टेशनों पर मानसून रिजर्व भारी मात्रा में रेल वैगन पर लोड करके रखा गया है जिससे कि असामान्य स्थिति में ट्रैक को सामान्य यातायात के लिए दुरुस्त किया जा सके |
    मंडल के 18 चिन्हित रेलवे अंडरपास में जल भराव की निगरानी हेतु कर्मचारी तैनात किये गए हैं जिनके द्वारा 24 घंटे नियमित रूप से पानी के लेवल की निगरानी की जा रही है ।

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    READ MORE :Special Train: 11 जुलाई से श्रावणी मेला, रेलवे का पूरे सावन माह दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला, यह होगा रुट?

    आपात स्थिति से निपटने को तैयार रेलवे

    जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही पंपिंग सेट आदि उपकरणों की व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत जल निकासी की जा सके। सभी संवेदनशील स्थानों पर चौबीसों घंटे मोबाइल/स्थिर गश्ती दल तैनात किए गए हैं । तूफान के दौरान ट्रैक पर गिरने वाले पेड़ों को हटाने/छंटाई/काटने का कार्य भी किया गया है। ट्रैक सर्किट वाले क्षेत्रों में स्टेशन/यार्ड में क्रॉस और अनुदैर्ध्य नालियों की व्यवस्था की गई है। ट्रैक सर्किट वाले क्षेत्रों में काम करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में कर्मचारियों को परामर्श भी दिया गया है।

    READ MORE :South Railway Accident: चलती ट्रेन से टकरायी स्कूली वैन, 3 छात्रों की मौत, रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ हादसा, गेटकीपर गिरफ्तार, दक्षिण रेलवे ने हादसे के लिए माफी मांगी

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    पेड़ कटाई और ट्रैक सर्किट की सुरक्षा

    इसके अलावा मंडल के सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा मानसून पूर्व सावधानी अभियान चलाया गया है, जिसके तहत समपार फाटकों, रेल पुलों, रेल पथों, संरक्षा एवं सुरक्षा से जुड़े संसाधनों, ओ.एच.ई.लाइन, सम्बद्ध उपकरणों, सिग्नल प्रणाली आदि का सघन निरीक्षण एवं जांचकर आवश्यकतानुसार उनका अनुरक्षण किया गया है, जिससे बारिश के दौरान भी रेल परिचालन निर्बाध और सुचारू रूप से चलता रहे ।
    उपरोक्त तैयारियों के साथ मानसून के दौरान रेल संचालन को सुरक्षित, निर्बाध और समयानुसार बनाए रखना सुनिश्चित किया गया है। मंडल रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है एवं मानसून जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी विश्वसनीय रेल सेवाएं देने हेतु कटिबद्ध है।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bilaspur Railway Monsoon Readiness Indian Railways Monsoon Alert Monsoon Safety Railway India Rain Safety Railway India Train Operation in Rain Season जल निकासी रेलवे ट्रैक रेलवे ट्रैक कटिंग क्लीनिंग रेलवे ट्रैक निगरानी रेलवे पेट्रोलिंग मानसून रेलवे मानसून तैयारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला में जनगणना 2027 का बिगुल फूंका, पहले चरण के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव फैलेगा संदेश

    May 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: आरडी टाटा तकनीकी शिक्षा केंद्र का शानदार प्लेसमेंट, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में 36 छात्रों का चयन

    May 30, 2026

    SERAIKELA NEWS: उपायुक्त ने किया नीमडीह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, दाखिल-खारिज सहित लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का सख्त निर्देश

    May 30, 2026

    Jamshedpur News :टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरफ्तार, ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group