


Ranchi. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार 9 जुलाई की रात 10 बजे रांची पहुंच गये. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. शाह 10 जुलाई को होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए झारखंड आये हैं. बैठक की अध्यक्षता वही करेंगे. बैठक में 4 पूर्वी राज्यों (झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल) से करीब 70 प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की संभावना है.
एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को राजधानी रांची में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के मद्देनजर राज्य की राजधानी में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं.



