Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा ने अल्पसंख्यक चौपाल का किया आयोजन
    Breaking News

    Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा ने अल्पसंख्यक चौपाल का किया आयोजन

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025Updated:July 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश भाजपा के दिशा-निर्देश पर जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वावधान में टिनप्लेट स्थित खालसा क्लब के गुरुनानक वेलफेयर सेंटर सभागार में ‘अल्पसंख्यक चौपाल’ का आयोजन किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ‘अल्पसंख्यक चौपाल’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मोदी सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के लिए चलाई जा रही योजनाओं और प्रयास को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

    READ MORE :देवघर के श्रावणी मेले में इस पर ड्रोन शो होगा आकर्षक का केंद्र, 5 किलोमीटर में दिखेगा अद्भुत नज़ारा

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम मौजूद रहे। वहीं, मंच पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश सिंह यादव, अनिल सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, रॉकी सिंह, मोहम्मद निसार उपस्थित रहे। चौपाल कार्यक्रम में स्वागत संबोधन करते हुए मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सरकार के अनेकों योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचा है। पार्टी का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचे। इसके लिए मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान जरूरतमंदों के लिए राशन कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर भी लगाई गई। जिसका क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया।

    READ MORE :JPSC-2023 का रिजल्ट फिर लटका, सरकार ने आयोग से बिंदुवार मांगा जवाब

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    इस अवसर पर अल्पसंख्यक चौपाल को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने कहा कि पहले समाज के गरीब, वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों तक सरकारी योजनाएं नहीं पहुंच पाती थीं। लेकिन जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनी है, तब से सभी वर्गों के समग्र कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। आज भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। यह परिवर्तन सरकार की नीतियों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम ने कहा कि भाजपा सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही अनेकों जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। यही कारण है कि अब अल्पसंख्यक समाज का एक बड़ा वर्ग भाजपा की नीतियों और प्रयासों से प्रभावित होकर तेजी से पार्टी से जुड़ रहा है। यह भाजपा की सबको साथ लेकर चलने की नीति की सफलता है।

    चौपाल कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन रॉकी सिंह ने किया।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    इस दौरान मिली दास, शाहिद खान, मिराज अहमद, फातिमा शाहीन, युवराज सिंह, सूरज सिंह, विकास शर्मा, सुखदेव सिंह, साहेब सिंह, नौशाद खान, चंचल भाटिया, शोएब अख्तर, रहीम खान, गुरदयाल सिंह, दलबीर सिंह, मंजीत सिंह, मंजू, लखबीर सिंह लक्खा, फातिमा शाहीन, किरणदीप कौर रिंकी कौर व अन्य मौजूद रहे।

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ayushman card camp BJP schemes for minorities jharkhand bjp news Minority Chaupal BJP Modi Sarkar achievements अल्पसंख्यक चौपाल भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा जमशेदपुर अल्पसंख्यक शिविर जमशेदपुर भाजपा कार्यक्रम राशन कार्ड बनवाना कैंप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group