Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा, बहन-बहनोई पर लगाये गंभीर आरोप
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा, बहन-बहनोई पर लगाये गंभीर आरोप

    News DeskBy News DeskJuly 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक महिला ने अपनी ही छोटी बहन और बहनोई पर गोद ली हुई बच्ची को जबरन छीनने का आरोप लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार हंगामा किया. पिंकी देवी अपने पति बालकृष्ण के साथ रोते हुए प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाती नजर आईं.

    पिंकी देवी ने बताया कि साल 2019 में उन्होंने अपनी छोटी बहन रश्मी सिंह से उसकी दो महीने की बेटी सान्वी को गोद लिया था. तब से बच्ची उनके पास ही थी और उन्होंने ही उसे पाला-पोसा. पिंकी का आरोप है कि हाल ही में रश्मी और उसके पति संजीत कुमार ने उनसे कार खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मांग की. जब उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया तो धमकियां मिलने लगीं और मामला पुलिस तक पहुंच गया.

    उनका कहना है कि रश्मी ने कदमा थाना में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बच्ची को जबरन रखने का आरोप लगाया गया. इसके बाद प्रशासन ने बच्ची को रुपनगर स्थित एक आश्रम में भेज दिया. इससे पिंकी और उनका पति बेहद आहत और मानसिक रूप से परेशान हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    पिंकी देवी ने कहा कि सान्वी का जन्म होने पर उसके पिता संजीत बेटी के जन्म से नाराज थे और रश्मी के साथ मारपीट करते थे. इसी वजह से उन्होंने बच्ची को अपनी बहन को दे दिया था. अब परिवार में पैसे के विवाद ने रिश्ते में कड़वाहट और इस गंभीर संघर्ष को जन्म दे दिया है.

    उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बच्ची को उन्हें वापस सौंपा जाए और उनकी बहन और बहनोई के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच की बात कही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही आगे की कार्रवाई तय होगी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR : गोद ली बच्ची को लेकर हंगामा JMASHEDPUR NEWS Theft at a book store in Parsudih thieves stole goods worth how much… know जमशेदपुर न्यूज बहन-बहनोई पर लगाये गंभीर आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group