Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS :ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग डिवाइस को मिला डिजाइन पेटेंट, करीम सिटी कॉलेज के डॉ अली जान हुसैन की अहम भूमिका
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS :ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग डिवाइस को मिला डिजाइन पेटेंट, करीम सिटी कॉलेज के डॉ अली जान हुसैन की अहम भूमिका

    News DeskBy News DeskJuly 15, 2025Updated:July 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर।
    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा अभिनव ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग (आई०टी०) डिवाइस को डिजाइन पेटेंट की मान्यता मिली। डिज़ाइन पेटेंट की स्वीकृति के पश्चात यह डिवाइस अब निर्माण चरण में प्रवेश करेगा, जिसके लिए एक विनिर्माण साझेदार के साथ सहयोग किया जाएगा।
    इस परियोजना को दस भारतीय वैज्ञानिकों की एक संयुक्त टीम ने विकसित किया है जिस में करीम सिटी कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ अली जान हुसैन भी शामिल हैं। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने डॉ अली जान हुसैन को बधाई दी और अपने कार्यालय में उन्हें सम्मानित किया।

    READ MORE :Jharkhand: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, राज्य के 143 डॉक्टरों को सेवा से किया बर्खास्त, इसमें 57 डॉक्टर विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ

    डॉ अली जान हुसैन ने अपनी इस उपलब्धि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि -जैसे दुनिया लगातार बढ़ते ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन — जो वैश्विक तापवृद्धि का प्रमुख कारण है — से जूझ रही है, यह नवाचार एक प्रभावशाली समाधान प्रस्तुत करता है। यह डिवाइस विभिन्न ग्रीनहाउस गैसों के क्षेत्रीय स्रोतों की पहचान करने और उनकी सांद्रता को वास्तविक समय (रियल टाइम) में मापने में सक्षम है। इससे पर्यावरणीय स्थितियों की त्वरित और सटीक निगरानी संभव होगी, जो नीतियों और रोकथाम उपायों को तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा।
    डॉ अली हुसैन को इसी वर्ष अप्रैल में इंटरनेशनल बेनिवॉलेंट रिसर्च फाउंडेशन द्वारा यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2025 दिया गया। इसके पहले उन्हें जूनियर रिसर्च अवॉर्ड तथा यंग रिसर्च अवॉर्ड भी मिल चुका है।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    READ MORE :Supreme Court: हिंदू देवता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने चेताया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की अहमियत समझनी चाहिए, जानें और क्या कहा?

    अभी वे स्प्रिंगजर नेचर डिस्कवर एटमॉस्फेयर में अतिथि संपादक के रूप में भी अपने योगदान दे रहे हैं। डॉ हुसैन ने अपनी इन सफलताओं का श्रेय अपने रिसर्च गाइड डॉ बलराम अम्बाडे तथा अपने प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज को दिया। प्राचार्य ने डॉ हुसैन को दुआएं दी और उनपर कॉलेज को गर्व होने की बात कही। डॉ मोहम्मद जकरिया (निर्देशक करीम ट्रस्ट ) ने भी डॉ अली के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी और कहा इतने कम समय में इन सफलताओं को प्राप्त करना बहुत बड़ी उपलब्धि है।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ali Jan Hussain scientist Greenhouse gas monitoring device India Indian innovation for climate change Jamshedpur jamshedpur ki khabar Jamshedpur news Jamshedpur today news Jamshedpur young scientist award Karim City College research news Ministry of Commerce patent news Real-time gas monitoring technology ग्रीनहाउस मॉनिटरिंग डिवाइस पेटेंट डिजाइन पेटेंट ग्रीनहाउस डिवाइस डॉ अली जान हुसैन की उपलब्धि
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group