Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Weather Report: जमशेदपुर समेत कोल्हान के तीनों जिलों में 17 तक बारिश का अलर्ट, IMD ने कल शाम तक के लिए जारी की ‘बाढ़’ की चेतावनी
Breaking News

Weather Report: जमशेदपुर समेत कोल्हान के तीनों जिलों में 17 तक बारिश का अलर्ट, IMD ने कल शाम तक के लिए जारी की ‘बाढ़’ की चेतावनी

News DeskBy News DeskJuly 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कोल्हान के तीनों जिले समेत झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश के अनुमान के बीच राज्य के 19 जिलों के लिए अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के बुलेटिन में गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवगढ़, दुमका और रांची जिलों के लिए बुधवार शाम साढ़े पांच बजे तक अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है.

बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग में भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 16 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे से 17 जुलाई सुबह साढ़े आठ बजे तक पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा और गिरिडीह के लिए भी इसी तरह की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रांची सहित झारखंड के 10 जिलों के लिए भारी बारिश का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है.

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि राज्य में 17 जुलाई तक दबाव क्षेत्र बनने और मानसून के प्रभाव से व्यापक वर्षा होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में 17 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

आनंद ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल के मध्य भाग में बना दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है और मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे तक यह झारखंड के ऊपर केंद्रित था. अगले 24 घंटों के दौरान इसके झारखंड और उससे सटे दक्षिण बिहार से होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन ने लोगों से नदियों के पास जाने से बचने को भी कहा क्योंकि वे उफान पर हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में एक जून से 14 जुलाई के बीच 62 प्रतिशत अतिरिक्त वर्षा दर्ज की गई है. इस अवधि के दौरान राज्य के पूर्वी क्षेत्र में 527.6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि सामान्यत: 326 मिलीमीटर वर्षा होती है.

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group