Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Monsoon Session: मानसून सत्र में आठ नए विधेयक पेश करने की तैयारी में मोदी सरकार, इन मुद्दों पर घेराबंदी की तैयारी में विपक्ष
Breaking News

Monsoon Session: मानसून सत्र में आठ नए विधेयक पेश करने की तैयारी में मोदी सरकार, इन मुद्दों पर घेराबंदी की तैयारी में विपक्ष

News DeskBy News DeskJuly 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. केंद्र की मोदी सरकार ने आगामी सोमवार से आरंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र में कुल आठ नए विधेयकों को पेश करने की योजना बनाई है, जिनमें भू-विरासत स्थलों और भू-अवशेषों के संरक्षण और सुरक्षा से संबंधित एक विधेयक भी शामिल है. मानसून सत्र के लिए प्रस्तावित विधेयकों में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष (संरक्षण और रखरखाव) विधेयक, खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक शामिल हैं.

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने वाला है और 21 अगस्त तक दोनों सदनों की कुल 21 बैठकें प्रस्तावित हैं. सत्र के दौरान 12 अगस्त से 18 अगस्त तक रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण अवकाश रहेगा. इस सत्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों के बीच तीखी नोकझोंक होने की संभावना है. सरकार और विपक्ष के बीच संभावित टकराव के बिंदुओं में इस वर्ष के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का मामला भी शामिल होगा.

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम की मध्यस्थता का दावा किए जाने के विषयों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में हैं. इस सत्र में चार अन्य नए विधेयक मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक हैं.

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

सरकार द्वारा मानसून सत्र के दौरान आयकर विधेयक, 2025 भी पेश किए जाने की उम्मीद है। यह विधेयक फरवरी में लोकसभा में पेश किया गया था और इसे निचले सदन की प्रवर समिति को भेज दिया गया था. समिति ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट अंगीकार कर ली और सोमवार को इसे लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है.

सरकार मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने के लिए संसद की मंजूरी भी मांगेगी और राज्य की अनुदान मांगों को सदन की मंजूरी के लिए रखेगी. गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024, व्यापारिक नौवहन विधेयक, 2024 और भारतीय बंदरगाह विधेयक, 2025 अनुमोदन के लिए लोकसभा में लंबित हैं.

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group