Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»PM Modi कल बिहार में ₹7200 करोड़ और बंगाल में ₹5000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत, चार नई अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी
Breaking News

PM Modi कल बिहार में ₹7200 करोड़ और बंगाल में ₹5000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत, चार नई अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाएंगे हरी झंडी

News DeskBy News DeskJuly 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार और पश्चिम बंगाल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे और इसके साथ ही वह जनसभाओं को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, बिहार में 7,200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण किया जाएगा,जबकि बंगाल में शुरू की जाने वाली परियोजनाओं की लागत 5,000 करोड़ रुपये से अधिक है.पीएमओ के अनुसार, बिहार के मोतिहारी में प्रधानमंत्री रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों से संबंधित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

साल के अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले शुरू होने वाली रेल परियोजनाओं में समस्तीपुर-बछवाड़ा लाइन के बीच स्वचालित सिग्नलिंग शामिल है. इसके अलावा, दरभंगा-थलवारा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर लाइन का दोहरीकरण भी शामिल है. क्षेत्र में सड़क अवसंरचना को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-319 के आरा बाईपास के 4-लेन निर्माण की आधारशिला रखेंगे, जो आरा-मोहनिया एनएच-319 और पटना-बक्सर एनएच-922 को जोड़ता है, जिससे निर्बाध संपर्क होगा और यात्रा का समय कम होगा.
कई अन्य रेल परियोजनाओं के अलावा, मोदी दरभंगा में न्यू सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) केंद्र और आईटी/आईटीईएस उद्योग तथा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एसटीपीआई की अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का उद्घाटन करेंगे.

चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे
भविष्य के लिए तैयार रेलवे नेटवर्क के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप, प्रधानमंत्री राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से भागलपुर होते हुए लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चार नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा.

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

बंगाल में इन परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
पीएमओ ने कहा कि मोदी पश्चिम बंगाल में तेल और गैस, बिजली, सड़क और रेल क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. क्षेत्र में तेल और गैस के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए, वह पश्चिम बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया जिले में लगभग 1,950 करोड़ रुपये की लागत वाली भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना की आधारशिला रखेंगे.यह परियोजना घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और औद्योगिक ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन प्रदान करेगी, खुदरा दुकानों पर सीएनजी उपलब्ध कराएगी और क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी. प्रधानमंत्री दुर्गापुर-हल्दिया प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के दुर्गापुर से कोलकाता खंड (132 किलोमीटर) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसे महत्वाकांक्षी जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन, जिसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा (पीएमयूजी) परियोजना के रूप में भी जाना जाता है, के एक भाग के रूप में बिछाया गया है. बयान के अनुसार इस पाइपलाइन ने अपने कार्यान्वयन चरण के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान किया और अब इस क्षेत्र के लाखों घरों में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुगम बनाएगी.

सभी के लिए स्वच्छ वायु और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, मोदी 1,457 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन और दामोदर घाटी निगम के रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन की रेट्रोफिटिंग प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली-फ्लू गैस डिसल्फराइजेशन (एफजीडी) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएमओ ने कहा कि इससे क्षेत्र को स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन के माध्यम से लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर सृजित होंगे. प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में भी रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group