Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»राजधानी रांची के सुखदेवनगर में बेलगाम अपराधियों ने बीच सड़क पर की फायरिंग व मा’रपीट
    Breaking News

    राजधानी रांची के सुखदेवनगर में बेलगाम अपराधियों ने बीच सड़क पर की फायरिंग व मा’रपीट

    News DeskBy News DeskJuly 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि खुलेआम फायरिंग और मारपीट कर माहौल बिगाड़ने के प्रयास में असामाजिक तत्व जुटे हैं. यह मामला बीते शनिवार की रात करीब नौ बजे की है. डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल के सामने आधा दर्जन से ज्यादा की संख्या में असामाजिक तत्वों ने सन्नी कुमार नामक युवक पर जानलेवा हमला किया. इस दौरान वह अधमरा होकर जमीन पर गिर गया. असामाजिक तत्वों का मन नहीं भरा तो गंभीर रुप से घायल सन्नी को अपने साथ लेकर चला गया.

    पूरी मारपीट और फायरिंग की वारदात कैमरे में कैद हुई है. मारपीट की घटना के पीछे भाजपा से जुड़े संजय यादव उर्फ भोदू, अजय यादव उर्फ लालू यादव, सेट्टी यादव और आयुष समेत अन्य अज्ञात लोगों का हाथ बताया जा रहा है. इस मामले में गंभीर रुप से घायल सन्नी की पत्नी रितिका वर्मा ने आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत थाना में देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

    पूरे मामले में रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि असामाजिक तत्वों का मनोबल तोड़ने के लिए रांची पुलिस सख्त से सख्त कदम उठा रही है. मारपीट और फायरिंग मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    5 से 6 राउंड फायरिंग का माहौल बिगाड़ने का प्रयास

    सोशल मीडिया में वायरल विडियो में स्पष्ट देखा जा रहा है कि एक तरफ सन्नी कुमार को असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट किया जा रहा है. उसे उठा-उठा कर जमीन पर पटका जा रहा है. जबकि, दूसरी ओर आयुष नामक युवक पिस्टल से फायरिंग कर गाली-गलौज कर रहा है. इतना ही नहीं, कुछ लोग उसे रोक रहे हैं तो उन्हें हथियार दिखाकर डरा भी रहा है. इस विडियो में कैद आयुष कुमार के खिलाफ कोतवाली थाना में भी हत्या का मामला दर्ज है. बीते दुर्गा पूजा के समय आयुष कुमार ने हरमू रोड में बिट्टू सिंह उर्फ नेपाली के भाई विक्की पर गोली चलाई थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 365 यूनिट रक्त संग्रह, रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित

    भाजपा में मंत्री के पद पर है संजय यादव

    पीड़ित की पत्नी रितिका वर्मा के अनुसार मारपीट और फायरिंग मामले में आरोपी संजय यादव उर्फ भोदू भाजपा से जुड़ा है. हरमू मंडल में मंत्री के पद पर पदस्थापित है. भाजपा में सक्रिय सदस्य के रुप में भूमिका निभाता है. ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़कर ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा अब अपराधिक तत्वों को संरक्षण देने का काम कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    In Sukhdevnagar of the capital Ranchi unruly criminals opened fire and beat up people in the middle of the road
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: विश्व रक्तदाता दिवस पर जमशेदपुर में 365 यूनिट रक्त संग्रह, रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कर्मा महोत्सव 2026 बना सामाजिक एकता और संस्कृति का भव्य संगम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर हुआ प्रशिक्षण

    June 14, 2026

    Jamshedpur: मानगो बाजार के कोलकाता ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, दुकान की छत काटकर चोर अंदर घुसे, आभूषण समेत नकद पर हाथ किया साफ

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group