Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Aadhar Update in School: UIDAI जल्द ही विद्यालयों के माध्यम से बच्चों काअपडेट करेगा ‘आधार बायोमेट्रिक’
    Breaking News

    Aadhar Update in School: UIDAI जल्द ही विद्यालयों के माध्यम से बच्चों काअपडेट करेगा ‘आधार बायोमेट्रिक’

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) दो महीने बाद चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों के माध्यम से बच्चों के ‘बायोमेट्रिक अपडेट’ शुरू करने की परियोजना पर काम कर रहा है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भुवनेश कुमार ने बताया कि सात करोड़ से ज्यादा बच्चों ने ‘आधार’ के लिए अपने ‘बायोमेट्रिक अपडेट’ नहीं किए हैं.
    पांच साल की आयु के होने के बाद यह प्रक्रिया करना अनिवार्य है.
    कुमार ने कहा कि यूआईडीएआई, विद्यालयों के जरिये अभिभावकों की सहमति से बच्चों के ‘बायोमेट्रिक अपडेट’ करने की परियोजना पर काम कर रहा है. हम इस समय इस प्रौद्योगिकी का परीक्षण रहे हैं और यह 45 से 60 दिनों में तैयार हो जाएगी. बच्चों के ‘बायोमेट्रिक’ डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अनिवार्य ‘बायोमेट्रिक अपडेट’ का समय पर पूरा होना एक अनिवार्य आवश्यकता है. अगर सात वर्ष की आयु के बाद भी अपडेट नहीं किया जाता है तो मौजूदा नियमों के अनुसार, आधार संख्या निष्क्रिय की जा सकती है.

    यह अपडेट यदि पांच से सात वर्ष की आयु के बीच किया जाता है, तो निःशुल्क है लेकिन सात वर्ष की आयु के बाद अपडेट के लिए 100 रुपये का शुल्क निर्धारित है. इसका उद्देश्य स्कूल में दाखिला, प्रवेश परीक्षाओं के लिए पंजीकरण, छात्रवृत्ति का लाभ उठाने, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) योजनाओं आदि जैसी सेवाओं का लाभ (जहां भी लागू हो) उठाने में आधार के निर्बाध उपयोग को सुनिश्चित करना है.
    कुमार ने कहा कि हम विद्यालयों और कॉलेजों में दूसरी अपडेट प्रक्रिया लागू करने की योजना बना रहे हैं, जो बच्चों के 15 साल की उम्र पूरी करने के बाद की जाती है.

    BILASPUR NEWS: रेलवे की बड़ी पहल, सभी महिला कर्मचारियों सहित 140 टिकट चेकिंग स्टाफ को मिले बॉडी वॉर्न कैमरे

    फिलहाल, नवजात शिशुओं और पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार उनके ‘बायोमेट्रिक’ के बिना ही बनाया जाता है. कुमार ने कहा, “कई सरकारी योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आधार बेहद जरूरी है. हम चाहते हैं कि बच्चों को सभी लाभ सही समय पर मिलें. विद्यालयों के जरिए, हम ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक सुविधा को पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.” इस परियोजना के तहत, यूआईडीएआई हर जिले में बायोमेट्रिक मशीनें भेजेगा, जिन्हें एक स्कूल से दूसरे स्कूल में ले जाया जाएगा.

    RANCHI NEWS: UPSC प्रीलिम्स 2026 पास SC-ST अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार देगी ₹1.50 लाख की सहायता, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aadhar Update in School: UIDAI will soon update 'Aadhaar Biometric' of children through schools
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    BILASPUR NEWS: रेलवे की बड़ी पहल, सभी महिला कर्मचारियों सहित 140 टिकट चेकिंग स्टाफ को मिले बॉडी वॉर्न कैमरे

    July 6, 2026

    RANCHI NEWS: UPSC प्रीलिम्स 2026 पास SC-ST अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार देगी ₹1.50 लाख की सहायता, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    July 6, 2026

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026
    Recent Post

    BILASPUR NEWS: रेलवे की बड़ी पहल, सभी महिला कर्मचारियों सहित 140 टिकट चेकिंग स्टाफ को मिले बॉडी वॉर्न कैमरे

    July 6, 2026

    RANCHI NEWS: UPSC प्रीलिम्स 2026 पास SC-ST अभ्यर्थियों को झारखंड सरकार देगी ₹1.50 लाख की सहायता, आवेदन प्रक्रिया शुरू

    July 6, 2026

    Jharkhand: दिल्ली में दो दिवसीय वैश्विक परामर्श की सीएम हेमंत सोरेन अध्यक्षता करेंगे, कई बड़ी कंपनियों के साथ होगी चर्चा, MOU पर हस्ताक्षर की संभावना

    July 6, 2026

    Jharkhand Congress: एसआईआर प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले के राजू

    July 6, 2026

    Jamahedpur: नीरज सिंह पहले कोलकाता, फिर हवाई मार्ग से दिल्ली होते राजस्थान पहुंचे, खाटू श्याम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ा, मुख्य आरोपी फरार, कई राज्यों में छापेमारी

    July 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group