Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»विपक्ष ‘गुंडागर्दी’ कर रहा, भारत कोई धर्मशाला नहीं, बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर बोली भाजपा
Breaking News

विपक्ष ‘गुंडागर्दी’ कर रहा, भारत कोई धर्मशाला नहीं, बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर बोली भाजपा

News DeskBy News DeskJuly 23, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का विरोध करने पर विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना की और उन पर ‘गुंडागर्दी’ का सहारा लेने का आरोप लगाया ताकि बांग्लादेशी और रोहिंग्या ‘घुसपैठियों’ सहित विदेशी लोगों को चुनावों में वोट देने का अधिकार मिल सके. विपक्षी सदस्यों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में प्रदर्शन किया. लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी की और तख्तियां लहराईं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों ने संसद भवन परिसर में भी इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया.
वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में एसआईआर को लेकर इतना हंगामा इसलिए हो रहा है क्योंकि बांग्लादेशियों और घुसपैठियों के दम पर अपनी राजनीति चमकाने वाले डरे हुए हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘संविधान के अनुसार, केवल भारतीय नागरिक ही चुनाव में मतदान कर सकते हैं। अगर इसकी जांच हो रही है तो इसमें क्या समस्या है? भारत कोई धर्मशाला नहीं है. प्रसाद ने दावा किया कि बिहार के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में जिलों की आबादी से ज्यादा आधार कार्ड बनाए गए हैं. उन्होंने कहा, क्या इस मामले की जांच नहीं होनी चाहिए? क्या यह जांच नहीं होनी चाहिए कि कोई व्यक्ति एक से ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदाता के रूप में पंजीकृत तो नहीं?

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वह अपनी चालों से एक संवैधानिक संस्था पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि वह उसे अपने तरीके से चला सके. बेगूसराय के सांसद ने आरोप लगाया, आप (विपक्षी दल) संविधान के साथ ‘गुंडागर्दी’ कर रहे हैं, आप संविधान को अपने पैरों तले रौंद रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘क्या वे (विपक्ष) चाहते हैं कि विदेशियों को, चाहे वे रोहिंग्या हों या बांग्लादेशी, वोट देने का अधिकार मिले? अगर वे यही चाहते हैं तो उन्हें यह स्पष्ट रूप से कहना चाहिए.

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026
Recent Post

NEET Paper Leak मामले में अदालत ने 14 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप से आरोप तय किए, 25 नवंबर से शुरू होगी सुनवाई

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्प्लाइज यूनियन की कमिटी मीटिंग संपन्न, कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

November 22, 2026

CM हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की जल्द नियुक्ति का अनुरोध किया, CJI को लिखा पत्र

November 22, 2026

Cyber Crime: मोबाइल पर एपीके फाइल भेजकर 22 हजार लोगों से 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने वाले साइबर गिरोहों का भंडाफोड़, झारखंड समेत चार राज्यों से 22 लोग गिरफ्तार

November 22, 2026

Jharkhand: शर्मनाक! सफाईकर्मी की मौत के बाद कचरा गाड़ी से अस्पताल पहुंची लाश, निगम के बेसमेंट में खड़े हैं 3 शव वाहन

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group