


Chaibasa. सीबीआइ ने मनोहरपुर पोस्ट ऑफिस में मंगलवार को भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की है. यहां के सब पोस्टमास्टर दिलीप सिंह मीणा को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया है. सीबीआइ की टीम दोपहर बाद मनोहरपुर पहुंची. सबसे पहले संत नरसिंह आश्रम पहुंची. शिकायतकर्ता सोनू हरलालका को पाउडर लगाकर 500 के नोट का बंडल देकर घूस की राशि देने के लिए भेजा. सोनू ने जैसे ही उप डाकपाल को राशि दी.
वैसे ही सीबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया.पोस्ट ऑफिस के एजेंट सोनू हरलालका ने बताया कि कमीशन की राशि रिलीज करने के लिए घूस मांगा जा रहा था. एक माह से मैं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा था. बीते 4 जुलाई को मैंने सीबीआइ से शिकायत की. दिलीप सिंह मीणा ने कमीशन की पहली किस्त के लिए 20 हजार रुपये घूस मांगी थी.
दरअसल, एजेंट सोनू हरलालका पोस्ट ऑफिस में ग्राहकों के अकाउंट आदि खोलवाने का काम करता है. इसके लिए उसे कमीशन मिलता है. आरोप है कि कमीशन रिलीज करने के एवज में सब पोस्टमास्टर दिलीप सिंह मीणा ने एजेंट से 20 हजार रुपये मांगे थे.



