


Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला के मंझारी थानांतर्गत बुनुमलता गांव में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर जान दे दी. मृत दंपती की पहचान बुनुमलता गांव निवासी रैफर कुंकल और कुंती जेराई के रूप में हुई. घटना से गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने दोनों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया.
इसके बाद गुस्से में आकर पति ने पहले पत्नी कुंती जेराई की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने उसी कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. लोगों ने बताया कि चार माह पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद रैफल कुंकल मजदूरी करने बाहर चला गया था. कुछ दिन पहले ही घर लौटा था. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.



