



Kharsawan.खरसावां प्रखंड के अंतर्गत दराइकेला पंचायत में बड़ा हादसा सामने आया है. यहां ढलाईकेला पुलिया के समक्ष नहाने गये चार युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गयी. मृतकों की पहचान सुनील साहू, मनोज साहू, हरिबस दास, सिदेश मंडल के रूप में की गयी है. सूचना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से नदी में डूबने वाले चारों को लेकर खरसावां दुर्गमणी नर्सिंग होम पहुंचे, जहां चार युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने चारों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से खरसावां गमगीन माहौल बन चुका है.सू चना मिलने के उपरांत खरसावां के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव मृतक परिवार से मिलने खरसावां दुर्गमणि अस्पताल पहुंचे और सभी मृतक के परिवार से बात की है. आपदा विभाग का मुआवजा देने का आश्वासन विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने दिया है.



