


Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने 15022/15021 गोरखपुर-शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है. नया मार्ग स्थायी होगा. यह ट्रेन सुबह 11 बजे गोरखपुर से खुलेगी व दूसरे दिन सुबह 10.05 बजे शालीमार पहुंचेगी.
वहीं शाम 7.55 बजे शालीमार से खुलेगी और दूसरे दिन शाम 7.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, बेल्थरा रोड, मऊ, औंरिहार, जौनपुर, वाराणसी, पं दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, गोमो, भोजूडीह, पुरुलिया, टाटानगर, घाटशिला, खड़गपुर में होगा. इस इस मार्ग से ट्रेन के चलने से चक्रधरपुर रेल मंडल के स्टेशनों के यात्रियों को काफी सहूलियत होगी.



