


Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी विनय चौबे द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर पूरक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया.
विनय चौबे को 38 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले के सिलसिले में 20 मई को गिरफ्तार किया गया था. मामले की सुनवाई एक अगस्त को होगी.



