Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: शहर की बिगड़ती जनसुविधाओं पर जद (यू) ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News

    JAMSHEDPUR NEWS: शहर की बिगड़ती जनसुविधाओं पर जद (यू) ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अगुवाई में आज झारखंड के राज्यपाल महामहिम संतोष गंगवार से जमशेदपुर सर्किट हाउस परिसदन में मिला और एक ज्ञापन सौंपकर जमशेदपुर शहर में नागरिक सुविधाओं की बिगड़ती स्थिति की ओर महामहिम का ध्यान आकृष्ट कराया.ज्ञापन के माध्यम से जदयू) नेताओं ने बताया की जमशेदपुर शहर विकास की एक ऐसी अंधी दौड़ में दौड़ रहा है जिसमें शहर में विभिन्न प्रकार की नई– नई संरचनाओं का निर्माण तो हो रहा है लेकिन उसके बराबर जन सुविधाओं में इजाफा नहीं हो रहा है.

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS:भारी बारिश से मासूम की मौत पर पोटका विधायक संजीव सरदार पहुंचे पीड़ित परिवार के पास, आर्थिक सहायता की

    आने वाले दिनों में इसपर संज्ञान नहीं लिया गया तो जमशेदपुर शहर ऊंची इमारतों वाला स्लम बनकर रह जाएगा.नागरिक सुविधा जैसे सड़क, पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, साफ सफाई, नाला सफाई, कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट इत्यादि की स्थिति अत्यंत खराब और चिंताजनक है. जमशेदपुर शहर में कचरा प्रबंधन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है और यह एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है, टाटा कमांड एरिया को छोड़कर अन्य सभी गैर कंपनी क्षेत्रों में नगर पालिकाओं के पास कचरा निष्पादन का उचित प्रबंध नहीं है. शहर के लोगों को अभी तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं है ऊंचे इलाकों में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है. जमशेदपुर के डोबो स्थित सतनाला डैम में प्रचुर मात्रा में शुद्ध जल उपलब्ध है. सतनाला डैम से सीधे पाइप लाइन जोड़कर जमशेदपुर के बड़ी आबादी को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है लेकिन इस संबंध में अब तक कोई योजना नहीं बनाई गई है.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :सांसद बिद्युत बरण महतो को चौथी बार मिला संसद रत्न पुरस्कार

    भारी भरकम होल्डिंग टैक्स देने के बावजूद गली मोहल्ले की साफ सफाई की स्थिति नगण्य है, सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइट खराब पड़े है समय पर उनकी मरम्मत नहीं हो रहा है. शहर के नालों से जल– निकासी की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. शहर के अधिकांश नाले अतिक्रमित होते जा रहे है जिसका परिणाम है की हल्की बारिश में शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो जाते है. वर्षा के बाद शहर की सड़कों की स्थिति पूरी तरह से जर्जर हाल अवस्था में है. सड़कों पर उभरे गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे है. शहर में यातायात एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है यातायात को सुलभ और सुविधाजनक बनाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया नहीं जा रहा है. वाहन पार्किंग की खराब व्यवस्था ने पूरे शहर की यातायात को बाधित कर दिया है. बड़े–बड़े बिल्डिंगों के बाहर वाहनों को बेतरतीब तरीके से पार्क करवाया जा रहा है. सड़क किनारे पर लगी वाहनों की कतार यातायात को बाधित कर रही है.जदयू) नेताओं ने महामहिम राज्यपाल से आग्रहपूर्वक मांग की है की वे बताए गए उपरोक्त सभी समस्याओं पर संज्ञान लेकर तत्काल समाधान के लिए यथोचित कदम उठाएं और जमशेदपुर शहर को सभी आधुनिक नागरिक सुविधाओं से युक्त एक बेहतर प्लांड टाउन बनाने की दिशा में सार्थक पहल करे.इस अवसर पर मुख्य रूप से जदयू) महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू, हरिराम सिंह, उपाध्यक्ष भास्कर मुखी, प्रवक्ता आकाश शाह, कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश मुखी, अमृता मिश्रा, विजय सिंह, दिनेश सिंह, अशोक सिंह, ममता सिंह, शंकर कर्मकार, चुन्नू भूमिज, गणेश चंद्र सहित अन्य उपस्थित थे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur civic issues Jamshedpur garbage issue Jamshedpur planned city demand JDU Jharkhand news Traffic problem Jamshedpur जदयू ज्ञापन राज्यपाल जनता दल जमशेदपुर जनसुविधा संकट झारखंड राज्यपाल ज्ञापन समाचार सड़क जल निकासी समस्या जमशेदपुर सतनाला डैम जल योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group