Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:भव्यता से मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, गोपाल मैदान में होगा मुख्य आयोजन
    Breaking News

    Jamshedpur News:भव्यता से मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, गोपाल मैदान में होगा मुख्य आयोजन

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए दिशा-निर्देश

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन स्वतंत्रता दिवस 2025 समारोह को गरिमामय और भव्य रूप में मनाने की तैयारी में जुटा है। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    मुख्य समारोह 15 अगस्त को प्रातः 09:05 बजे गोपाल मैदान में ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होगा। समारोह में उत्कृष्ट पदाधिकारियों, कर्मियों एवं टॉपर विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व 14 अगस्त की संध्या को सिद्धगोड़ा टाउन हॉल में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

    स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों के बीच फ्रेंडली फुटबॉल मैच, तथा स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी भी प्रस्तावित है।

    Read More:NIT जमशेदपुर में आयोजित स्वास्थ्य वार्ता में हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता का संदेश

    परेड रिहर्सल और सुरक्षा व्यवस्था

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    परेड का अभ्यास 10 अगस्त से प्रारंभ होकर 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ संपन्न होगा। पुलिस लाइन में पहला अभ्यास और शेष सभी अभ्यास गोपाल मैदान में होंगे। परेड में RAF, JAP-6, DAP (महिला/पुरुष), होमगार्ड, NCC, CRPF, स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियाँ भाग लेंगी।

    READ MORE:Jharkhand Police: पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में नक्सलवाद व संगठित आपराधिक गिरोह से लड़ने की बनी रणनीति

    स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

    उपायुक्त ने SDO, धालभूम को निर्देश दिया कि 14 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों को उनके निवास पर जाकर शॉल व मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया जाए। साथ ही वीर शहीदों एवं सेनानियों की प्रतिमाओं की सफाई व माल्यार्पण की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

    आयोजन स्थल की व्यवस्था

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    गोपाल मैदान की साफ-सफाई, मंच निर्माण, पेयजल, ट्रैफिक, अग्निशमन और एंबुलेंस व्यवस्था की जिम्मेदारी उप नगर आयुक्त को दी गई है, जो JUSCO व अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करेंगे। 15 अगस्त को जिला में ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है।

    अधिकारियों की भागीदारी

    बैठक में उपविकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, एसडीओ धालभूम गौतम कुमार, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर भोला प्रसाद, डॉ. मृत्युंजय धावड़िया समेत अन्य विभागीय पदाधिकारी व निजी कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Jamshedpur news Jamshedpur today news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group