Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»राजधानी में बेखौफ नशा का कारोबार, ब्राउन शुगर तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त
    Breaking News

    राजधानी में बेखौफ नशा का कारोबार, ब्राउन शुगर तस्करी में एक गिरफ्तार, 17 पुड़िया माल जब्त

    News DeskBy News DeskJuly 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : राजधानी में नशे के सौदागरों को एक बार फिर से तीखी चोट दी गयी है. रांची की सुखदेवनगर पुलिस ने एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक का नाम फरीद शाह बताया गया. करीब 29 साल का फरीद शाह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना चौक का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से 17 पुड़िया BS यानी ब्राउन शुगर जब्त किया है. जब्त ब्राउन शुगर का वजन करीब 3.31 ग्राम है. पुलिस ने उसे बानों मंजिल रोड स्थित एमएस कोचिंग सेंटर के पास ब्राउन शुगर की बिक्री करते रंगेहाथ दबोचा है. इस बात की जानकारी DIG सह SSP चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया के सामने किया.

    SSP ने मीडिया को बताया गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गयी है. सिटी SP अजीत कुमार और कोतवाली DSP प्रकाश सोय की देखरेख में गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी. पुलिस को देखते ही एक लड़का भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उस लड़के को धर दबोचा. उसके पास से 17 पुड़िया BS यानी ब्राउन शुगर, एक स्मार्ट फोन और 1300 रुपये कैश जब्त किये गये. पूछताछ में उसने अपने तीन साथियों के नाम उगले हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उसने पुलिस को बताय कि अफताब अंसारी, मो. अफसर अंसारी और इरफान अंसारी इस गंदे धंधे में उसका साथ देते हैं. ये तीनों आरोपी पहाड़ी टोला, इमामबाड़ा, नसुरुद्दीन लेन, थाना सुखदेवनगर में रहते हैं. फरीद ने यह भी खुलासा किया कि वे लोग यह ब्राउन शुगर हिन्दपीढ़ी, हरमू मैदान, विधाननगर और मधुकम इलाकों में घूम-घूम कर बेचते हैं. फिलहाल फरीद शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, उसके साथियों को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    17 packets of goods seized Drug trade is fearless in the capital one arrested for brown sugar smuggling
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group